भारत

जानिए, इस महिला दिवस पर क्या-क्या है खास!

आज दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर ट्विट कर सभी को बधाई दी है। इस मौके पर मोदी ने महिलाओं द्वारा किए जा रहे समाज में अहम योगदान को सराहा और उन्हें सलाम भी किया।

मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा कि वे महिलाओं की निपुणता को सलाम करते हैं। उन्होंने समाज में महिलाओं के परम आवश्यक योगदान के प्रति आभार भी प्रकट किया। साथ ही नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के विकास के लिए सरकार द्वारा बनाई गयी योजनाओं का भी जिक्र किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ से लेकर बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं तक उनकी सरकार ने बहुत प्रयास किए हैं, सरकार की कौशल विकास और मुद्रा बैंक की पहल महिलाओं को सशक्त बनाएगी।

modi-women

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी ट्वीट कर महिला दिवस की बधाई दी। साथ ही मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने भी महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा “अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को सादर प्रणाम। महिला दिवस एक  दिन नहीं बल्कि, 365 दिन होना चाहिए।”

जानिए, महिला दिवस के मौके पर क्या है खास

  • दिल्ली पुलिस आज सिर्फ महिला आवेदकों के पासपोर्ट और अन्य सेवाओं के लिए रूके हुए सत्यापन दस्तावेजों का निपटारा करेगी यानि कि जो महिलाएं पासपोर्ट या अन्य सेवा के लिए सत्यापन के लिए आज आवेदन करेंगी, उनके आवेदनों को 24 घंटों के अंदर ही पूरा किया जायेगा।
  • महिला दिवस के मौके पर संसद में आज महिला सांसदों को बोलने की प्राथमिकता दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही संसद में यह कहा था कि आज संसद में ज्यादा से ज्यादा महिला सांसदों  को अपनी बात रखने का मौका दिया जाएगा।
  • आज के दिन डीएनडी (दिल्ली नॉएडा टॉल ब्रिज) पुल को पार करने के लिए जो टॉल कर वसूला जाता है, वह टैक्स आज महिलाओं के लिए माफ़ है।
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button