लाइफस्टाइल

Happy Guru purnima wishes 2023: जानें कब और क्यों मनाई जाती है गुरु पूर्णिमा

गुरु पूर्णिमा के दिन गुरुओं का पूजन किया जाता है क्योंकि व्यक्ति के जीवन में गुरु सबसे महत्वपूर्ण होता है जो कि उसे सही राह का मार्गदर्शन देता है

Happy Guru purnima wishes 2023: गुरु पूर्णिमा के पर्व पर अपने गुरु को भेजें ये खास संदेश  

Happy Guru purnima wishes 2023: आज देश में गुरू पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है। ऐसे में अगर आप अपने गुरुओं को याद कर रहे है तो उन्हें संदेश भेजे।

गुरू पूर्णिमा का पर्व पूरे भारत में विशेष महत्व है। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन गुरु पूर्णिमा का व्रत रखा जाता है। जिसे कई जगह आषाढ़ी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है और यह दिन विशेष तौर पर गुरुओं को समर्पित है। इस दिन लोग अपने गुरुओं की पूजा-अर्चना करते हैं क्योंकि गुरु ही व्यक्ति को जीवन का मार्गदर्शन देता है और सही राह पर चलने की सीख माता-पिता व गुरु से ही मिलती है। इस साल गुरु पूर्णिमा का पर्व 3 जुलाई 2023 सोमवार, यानी आज मनाया जा रहा है।

क्यों मनाई जाती है गुरु पूर्णिमा

आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन ही महर्षि वेद व्यास का आज से करीब 3000 वर्ष पूर्व जन्म हुआ था। मान्यता है कि उनके जन्म पर ही गुरु पूर्णिमा जैसे महान पर्व मनाने की परंपरा को शुरू किया गया। गुरु पूर्णिमा महोत्सव पूरी तरह से महर्षि वेदव्यास को समर्पित है। हिंदी पंचांग के अनुसारहर साल आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाता है। महर्षि वेद व्यास ने लोगों तक ज्ञान पहुंचाने के लिए श्रीमद् भगवद गीता समेत 18 पुराणों की रचना की थी।

गुरु पूर्णिमा के पर्व पर आप भी अपने गुरुओं को भेजें ये खास संदेश

माता-पिता ने जन्म दिया पर, गुरु ने जीने की कला सिखाई, ज्ञान चरित्र और संस्कार की, हमने शिक्षा पाई। गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।

गुरु आपके उपकार का, कैसे चुकाऊं मैं मोल, लाख कीमती धन भला.., गुरु हैं मेरा अनमोल। गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।

Read more: Kamakhya Temple: चमत्कारी शक्तियों से भरपूर है मां कामाख्या का मंदिर, शक्ति बढ़ाने आते है अघोरी

मां-बाप की मूरत है गुरु, कलयुग में भगवान की सूरत है गुरु, आओ इस गुरु पूर्णिमा पर करें, अपने गुरु को प्रणाम। गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।

गुरु की महिमा न्यारी है, अज्ञानता को दूर करके, ज्ञान की ज्योत जलाई है, गुरु की महिमा न्यारी है..। गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।

गुरु गोविन्द दोऊ खड़ेकाके लागूं पांय, बलिहारी गुरू अपने गोविन्द दियो बताय..। गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Roshni Mishra

Think positive be positive and positive things will happen🙂
Back to top button