बॉलीवुड

Happy Birthday Varun Dhawan: कभी बद्रीनाथ की दुल्हनिया तो कभी बदलापुर वरुण ने किया इन फिल्मों से दिलों पर राज

वरुण धवन का जन्म 24 अप्रैल 1987 को मुंबई में हुआ। वरुण के पिता डेविड धवन बॉलीवुड के बेहतरीन निर्देशकों में से एक हैं। वरुण ने फिल्मों में अपना अलग ही जादू बिखेरा है।

Happy Birthday Varun Dhawan : वरुण धवन की वो फिल्में जो आपको बना देंगी उनका फैन, देखें लिस्ट


Happy Birthday Varun Dhawan : वरुण धवन इस साल अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। वरुण धवन का जन्म 24 अप्रैल 1987 को मुंबई में हुआ। वरुण के पिता डेविड धवन बॉलीवुड के बेहतरीन निर्देशकों में से एक हैं। वरुण ने फिल्मों में अपना अलग ही जादू बिखेरा है। वरुण के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से 2012 में की। आपको बता दें कि वरुण करण जौहर के साथ माई नेम इज खान में सहायक निर्देशक के रूप में साथ काम कर चुके हैं।

वैसे तो वरुण का फिल्मी सफर साल 2012 में ही शुरू हो गया था लेकिन साल 2017 वरुण धवन के लिए बहुत शानदार रहा । उनकी फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के लिस्ट में रही। वरुण की उपलब्धियों की बात करें तो कई सारे अवार्ड्स से नवाजे जाने के अलावे उन्हें दर्शकों ने अलग – अलग किस्म से प्यार दिया।

हांगकांग के मैडम तुसाद म्यूजियम में वरुण का मोम का पुतला लगाया गया।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गांधी के साथ सम्मान मिलना वरुण के लिए बहुत गर्व की बात है। वैसे वरुण धवन के करियर की सबसे बेहतरीन बात यह है कि दस सालों के फिल्मी करियर में उन्हें जो ऑडियंस से प्यार मिला वैसा प्यार शायद ही उन्हें मिला।

चॉकलेटी बॉय के अवतार में बॉलीवुड में एंट्री करने वाले वरुण ने अपने 10 सालों के फिल्मी करियर में एक से एक फिल्में दी। कई ऐसी फिल्में जिन्होंने दर्शकों के फिल्म देखने के नज़रिये को बदल कर रख दिया। इनमें से बदलापुर और सुई धागा रही। वैसे तो वरुण की पहचान रोमांटिक – कॉमेडी हीरो के रूप में की जाती है लेकिन वरुण ने खुद को जिस तरह से फिल्म – दर – फिल्म ढाला है वो काबिले तारीफ है। वरुण धवन को हम जन्मदिन की ढेरों बधाइयाँ देते हैं।

इसी कड़ी में आज हम आपको वरूण धवन की उन बेहतरीन फिल्मों से मिलाने वाले हैं जिन्हें आपने देखी जरूर होंगी और खूब प्यार भी दिया होगा। वरुण के इस जन्मदिन पर चलिए एक नज़र डालते हैं उनकी बेहतरीन फिल्मों पर।

हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया

यह फिल्म वरुण धवन के लिए एक बहुत बड़ा मौका थी। आलिया भट्ट के साथ वरुण इससे पहले अपनी पहली फिल्म में नजर आ चुके थे जिसका नाम स्टूडेंट ऑफ द ईयर था। आपको बता दें कि आलिया और वरूण की जोड़ी को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। कईयों ने तो उन्हें शाहरूख – काजोल से भी कम्पेयर किया गया। ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ पर आधारित वरुण धवन की यह पहली फिल्म थी जिसने 110 करोड़ की कमाई के साथ 100 करोड़ क्लब का उन्हें हिस्सा बनाया। वरूण धवन ने इस फिल्म में दर्शकों को अपना चहीता बना लिया।

 

बदलापुर

अभी तक वरुण की इमेज एक चॉकलेटी लवर बॉय वाली थी। लेकिन फिल्म ‘बदलापुर’ ने उनकी यह इमेज तोड़ दी। साथ ही फैन्स को यह भी दिखाया कि वरुण में एक्टिंग का भी बहुत स्कोप है।नवाज और यामी गौतम के साथ इस फिल्म में वरुण अपनी उम्र से बड़े बने थे। फिल्म ने 77 करोड़ की कमाई की थी और दर्शकों में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई।

एबीसीडी 2

इस फिल्म के लिए वरुण ने डांस सीखा। उनका डांस ऐसा हो गया था कि टॉप कोरियोग्राफर को भी टक्कर दे सकते थे। श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म में उनकी केमिस्ट्री में दर्शकों को बहुत पसंद आई थी और वो घर – घर में एक नाम हो गए। इस फिल्म के साथ एकबार फिर वो 100 करोड़ क्लब में घुसे। इस फिल्म ने 165 करोड़ की कमाई की थ। इस फिल्म से वरूण ने प्रभू देवा के साथ मिलकर डांस और फिल्म को एक अलग ही अवतार दिया।

बद्रीनाथ की दुल्हनिया

साल 2017 वरुण के लिए बहुत लकी रहा। शुरुआत में ही आलिया भट्ट के साथ उनकी फिल्म आई, ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’। यह फिल्म उनकी पिछली फिल्म ‘हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया’ का सीक्वल थी। इस फिल्म को दर्शकों ने बहुत पसंद किया। फिल्म 2017 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल रही. इसने दुनियाभर में 200 करोड़ कमाए।

अक्टूबर

शूजीत सरकार की फिल्म अक्टूबर की कहानी ने वरुण को एक सीरियस रोल में दिखाया। दर्शकों ने इससे पहले वरुण का ऐसा रूप नहीं देखा था। यह एक किरदार की फिल्म थी जिसमें होने वाले बदलावें, भावनाओं और उसके सोचने – समझने के तरीके को दर्शाया गया है। इस इमोशनल लव – स्टोरी ने वरुण के फिल्मों की च्वाइस को बेहतरीन दर्शाया। कमाल की कहानी और वरुण की दमदार एक्टिंग की वजह से एक खासा दर्शक वर्ग ने इस फिल्म को बहुत प्यार दिया।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button