लाइफस्टाइल

जानिये आखिर 25 दिसंबर को क्यूँ मनाया जाता है क्रिसमस का त्योहार

क्रिसमस पर सांता क्लॉज से जुड़े कुछ तथ्य और जानकारियाँ


25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह क्रिसमस त्योहार वास्तव में प्रभु यीशु के नाम पर ही मनाया जाता है क्यूंकि इसी दिन प्रभु यीशु ने जन्म लिया था। इस दिन सांता क्लॉज बच्चों के लिए ढेर सारे गिफ्ट्स लाते हैं। यह त्योहार ईसाई धर्म के अनुयायी के लिए खुशी और उत्साह का प्रतीक है। इस त्‍योहार पर ईसाई धर्म के लोग घर में अपनी ख़ुशी और संपन्नता के लिए ‘क्रिसमस ट्री’ लगाते हैं और अपने घरों को सजाते हैं। घर के आस-पास के जगहों पर भी लोग पौधों को रंगीन रोशनी और फूलों से सजाया जाता है।

क्रिसमस
क्रिसमस

चलिए आज आपको बताते हैं क्रिसमस से जुड़ी कुछ रोचक बातें: –

क्रिसमस वाले दिन को बड़ा दिन भी कहा जाता है। वैसे तो ईसामसीह के जन्म की कोई वास्तविक तारीख का कोई प्रमाण या तथ्य नहीं है लेकिन फिर भी 25 दिसंबर को लोग यीशु के नाम के साथ बहुत खुशी से मनाते हैं। इस दिन लोग चर्च में जाकर प्रार्थना करते हैं। दुनिया भर में क्रिसमिस 25 दिसंबर को सेलिब्रेट की जाती है लेकिन जर्मनी में क्रिसमस 24 दिसंबर को यह समारोह मनाए जाते हैं।

ये भी पढ़ें: – भारत की ये 5 हिल स्टेशन बेस्ट हैं क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए

एक बहुत ही दिलचस्प बात यह है कि सांता क्लॉज की कहानी का ईसामसीह के जन्म के साथ कोई संबंध नहीं है लेकिन फिर भी इन्हें क्रिसमस का पिता कहा जाता है। क्रिसमस के दिन सांता क्लॉज का अपना एक अलग ही महत्व होता है। ऐसा कहा जाता है कि चौथी सदी में तुर्किस्तान के मीरा नामक शहर के बिशप संत निकोलस के नाम पर सांता क्लॉकज का चलन शुरू हुआ था। वह इस दिन गरीब बच्चो को तोहफे और मिठाइयाँ देते थे। तब से लेकर अब तक इस दिन सांता क्लॉज आते हैं जो कि बच्चों को गिफ्ट्स और चॉकलेट्स देते हैं और खुशियाँ बांटते हैं। बच्चे गिफ्ट, चॉकलेट और खिलौना लेने के लिए सांता क्लॉज को बहुत पसंद करते हैं।

सांता क्लॉज
सांता क्लॉज

ब्रिटेन में क्रिसमस के अगले दिन को बॉक्सिंग डे के रूप में मनाया जाता है। इसे फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। क्रिसमस के त्यौहार में केक का खास महत्व है। इस दिन लोग एक-दूसरे को केक खिलाकर त्यौहार मनाते हैं। अमरिका में भी क्रिसमस बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। यहां पर हर साल 20 हजार से भी ज्यादा सांता क्लॉज बनते है जो बच्चों को गिफ्ट्स और चॉकलेट्स देते हैं। क्रिसमस ट्री को ईसाईयों में बहुत पवित्र माना जाता है। यू.एस में हर साल 24 दिसम्बर के दिन 1850 से ज्यादा मात्रा में ये ट्री बेचे जाते हैं।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at info@oneworldnews.in

Back to top button