व्हॉटएप्प के इस नए अपडेट से पाएं ‘क्विक रिप्लाई’ का ऑप्शन!

व्हॉटएप्प लगातार अपने अपडेट में कुछ न कुछ नए फीचर्स जोड़ता ही रहता है। अब एक बार फिर व्हॉटएप्प के नए अपडेट में आपको कुछ नए और फायदेमंद फीचर्स मिलेंगे।
कंपनी ने एंड्रॉइड के अपडेट वर्जन v2.12.561 जारी किया है, इस अपडेट में आपको क्विक रिप्लाई करने का फीचर उपलब्ध होगा।
क्विक रिप्लाई के जरिए आप नोटिफिकेशन बार में ही रिप्लाई कर सकते हैं। जी हां, इसकी खासियत यह है कि आपको रिप्लाई करने के लिए व्हॉटएप्प खोलने की जरूरत नही है।
जैसे कि व्हाटएप्प में मैसेज आने पर आपको नोटिफिकेशन स्क्रीन पर आता है, इसके अपडेट के साथ आपको नोटिफिकेशन पैनल में ही क्विक रिप्लाई का ऑप्शन दिया जाएगा, जिसमें आप अपना मैसेज लिख कर भेज सकते हैं।
फिलहाल इसका अपडेट गूगल प्ले स्टोर से नही किया जा सकता, अगर आप चाहते हैं तो इसे आप एपीके मिरर से डाउनलोड कर सकते हैं।