लाइफस्टाइल

कौन सी बातें लड़के रखते है राज़

लड़के और उनके राज़


माना ये जाता है कि लड़कियो को समझना बेहद मुश्किल है पर गौर फरमाने वाली बात ये है कि आजकल लड़को को समझना इतना आसान नही है।लड़के शिकायत भी करते है और चुप्पी भी बनाये रखते है और फिर कहते है कि उन्हें कोई नहीं समझता। अब जब कोई इतने राज़ रखेगा तो भला उन्हें कोई कैसे समझ पाएगा!

कौन सी बातें लड़के रखते है राज़
लड़के हर भावना को समझते है, बस उस बारे में बात नही कर पाते।

ये सभी बातें ऐसी है जो लड़के किसी को नही बताते :-

  • लड़के अपने पुराने रिलेशनशिप्स के बारे में कभी बात नहीं करते। वो उनके बारे में बता देते है पर उसके बाद उन सभी रिश्तों के बारे में कभी कुछ नही बोलते।
  • लड़के अक्सर बहुत खर्चीले होते है। वो अपने खर्चे के बारे में किसी को नहीं बताते। उन्होंने उन पैसो से खाया या कपडे खरीदे या गेम खरीदी या उन्हें जला दिया, कोई नहीं जानता।
  • उनकी दुश्मनी और उनकी लड़ाई के बारे में वो कभी किसी को ढंग से कुछ नही बताते। उनके दोस्तों को भी उस बारे में थोड़ी बहुत जानकारी होती है।
  • लड़कियां अक्सर ब्रेक-अप के बाद बहुत दुखी हो जाती है और उनके दुख के बारे में हर कोई जानता है, पर ऐसे समय में भी लड़के चुप रहते है और अपने भावो का पता नही चलने देते।
  • परिवार या रिश्तेदारी में कुछ लोग ऐसे ज़रूर होते है जो लड़को को पसंद नही होते, ऐसे में वो उन लोगो से बात नही करते और किसी को पता भी नही लगने देते की ऐसा क्यों है।
  • कौन सी बातें लड़के रखते है राज़
    उनको सुना और समझा जाए तो वो हर बात करेंगे।
  • वो ये बात कभी नही बोलेंगे पर ये सच है कि उन्हें हर बात को विस्तार से सुनना नही पसंद। उनसे सीधी बात की जाए तो ही बेहतर है।
  • लड़के हर उस व्यक्ति से ईर्ष्या करते है जिनके बारे में लड़कियां हर समय उन्हें बताती रहती हैं।
  • उन्हे भी कई बातों का बहुत दुःख होता है और वो उसकी वजह से रोते भी है। पर वो किसी को भी पता नही चलने देते।

हर व्यक्ति कुछ न कुछ महसूस करता है पर फर्क इतना है कि कुछ लोग उन भावो को छुपाते नहीं और कुछ बहुत अच्छे से छुपा लेते है। लड़के अक्सर बाते इसलिए छुपाते है क्योंकि वो किसी भी प्रकार की लड़ाई या बहस से बचना चाहते है। तो अगर हम चाहते है कि लड़के और ज़्यादा खुल के अपनी बातें रखे तो ज़रूरी है कि हम भी खुले दिमाग से उनकी बात सुने और समझे।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button