लाइफस्टाइल

कैसा होता है प्यार में लड़कियों का हाल

प्यार में लड़कियों का हाल


हम जब भी किसी भावना या एहसास को महसूस करते है तब हम कुछ बदलाव आने शुरू हो जाते है। अब वो बदलाव हमारी आदतें, व्यक्तिव और जीवनशैली सभी में झलकती है। वो एहसास कब उनके जीवन का हिस्सा बन जाता है उनको खुद को पता नहीं चलता हैं। वैसे ही प्यार में लड़कियों का हाल भी कुछ अलग ही होता है।

जानते है कैसा होता है प्यार में लड़कियों का हाल:-

  • सूक्ष्मता बढ़ती है

लड़कियां अक्सर प्यार होने के बाद ज़्यादा कोमल हो जाती है। वो बहुत ही सुक्ष्म ढंग से इशारे करती है और अपने प्यार का इज़हार करती है। वो बहुत आगाह हो जाती है और बिना खुद को बेवक़ूफ़ साबित किये अपने प्यार की तरफ इशारा करती है।

  • आपका ज़्यादा ख्याल रखती है

लड़कियों को जब प्यार हो जाता है तब वो उस लड़के के लिए चिंतित होना शुरू हो जाती है। वो उसकी हर छोटी बडी बात का ख्याल रखती है और हर समय उसके हाल की ख़बर लेती रहती है। और जब वो उस से बात नही कर पाती तो वो उस लड़के के दोस्तों से उसकी सलामती के खबर ले लेती है।

कैसा होता है प्यार में लड़कियों का हाल
प्यार में लड़कियो का हाल
  • चेहरे के भाव बदलते है

होठों पर मुस्कान और गालों ओर हर समय लाली यूँही थोड़ी ना आ जाती है। प्यार का कुछ ऐसा ही असर होता है। लड़कियां जिससे प्यार करती है, वह अक्सर उनके सामने शर्मा और घबरा जाती है। और उसी वजह से उनके चेहरे के भाव भू बदल जाते है।

  • तोहफा देना

सही समय आने पर, लड़कियां अक्सर जिस लड़के से प्यार करती है उसे कुछ न कुछ तोहफा ज़रुर देती है। आपकी पसंद के अनुसार वो कुछ भी ही सकता है। लड़कियां अक्सर लड़को को घडी तोहफे में देती है। या फिर कुछ उनकी पसंद के अनुसार, सही समय आने पर देती है

  • बचकानी हरकते करना

कहते है की हम चाहे जितने भी बड़े हो जाए हमारे अंदर का बच्चा तब तक नहीं मरता जब तक हम उसे नही मारते। और लड़कियां वेसे ही लड़को और दूसरे लोगो के सामने बहुत ही सभ्य बर्ताव करती है अपर अगर किसी के सामने वो बचकानी हरकते करती है तो इसका मतलब है की उन्हें उस व्यक्ति से लगाव है।

  • सवाल करना

वैसे तो लड़कियां जानी ही सवाल करने के लिए है, पर जब किसी लड़की को प्यार होता है तब वो उस लड़के के पसंद, नापसंद, इच्छाएं, आशाएं और हर चीज़ के बारे में जानना चाहती है तभी वो उस लड़के से कई सवाल पूछती रहती है।

प्यार की भावना ही ऐसी है कि, हिसको भी इसका एहसास होता है वो किसी न किसी ढंग से बदल जाता है। अब लड़के हो या लड़कियां सब में किसी न किसी तरह से परिवर्तन होता ही है। तभी प्यार में लड़कियों का हाल कुछ ऐसा ही होता है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button