राशिफल

Weekly Horoscope: जानें कैसा रहेगा आपका आने वाला सप्ताह(5 से 11 दिसंबर)

 Weekly Horoscope: जानें कैसा रहेगा आपका आने वाला सप्ताह((5 से 11 दिसंबर))


एक बार फिर हम हाजिर है आपकी सप्ताहिक राशिफल लेकर। पूनम गौर न्यू ऐज हिलेर आपको बता रही हैं कि आने वाले सप्ताह में आपके सामने क्या परेशानियां आ सकती हैं। इसलिए इस सप्ताह में किसी भी काम को करने से पहले इसे एक बार जरूर पढ़ लें। ताकि आप अपना काम सुचारू रूप से कर पाएं।

Weekly horoscope

मेष राशि वाले जातकों को ससुराल में जाने का मौका मिलेगा और साथ ही आप अपनी साली के लिए उपहार लेकर के जाएंगे। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर दिखाई पड़ रहे हैं, थोड़ा सावधानी के साथ आगे बढ़े। अपने पिता को कुछ अनुचित न बोल दें, इससे सावधान रहें अन्यथा चिंता और परेशानी रहेगी। विदेश यात्रा के योग बनते हैं और किसी गहरी साधना में का अध्ययन आप कर सकते हैं।

Weekly horoscope

वृषभ राशि वालों को अपने खान-पान पर और अपने रोजमर्रा की दिनचर्या पर थोड़ा ध्यान रखना पड़ेगा। कोई लंबी बीमारी आने के योग बनते हैं। पत्नी के साथ लॉन्ग ड्राइव के लिए जा सकते हैं। मां को लेकर नानी के घर जा सकते हैं। किसी चीज के लिए लिखा पढ़ी हो सकती है या कहीं सिग्नेचर करना पड़ सकता है या वीजा लगवाना चाह रहे हैं तो वीजा लग जाएगा। सिग्नेचर ध्यान से करें। अपने पार्टनर के साथ बहुत अच्छा समय व्यतीत होगा। पार्टनर के नाम से निवेश करने से लाभ हो सकता है। पत्नि या ससुराल से चिंता हो सकती है।

Weekly horoscope

मिथुन राशि के जातक जो विवाह योग्य हैं वे लव मैरिज कर सकते हैं। बच्चों और पत्नी के कारण इन्वेस्टमेंट हो सकती है। मीडिया में सफलता,  लेखन के कार्यों में सफलता, बच्चों को लेखन की परीक्षा में सफलता। धन को लेकर के आप चिंतित रह सकते हैं या आपका धन कहीं पर फंस सकता है। मनचाही नौकरी मिलने के योग बनते हैं। किसी ऑफिशियल टूर की वजह से पत्नी से दूरी हो सकती है।

Weekly horoscope

कर्क राशि जातकों को इस सप्ताह मनचाही प्रॉपर्टी मिलने का योग बनता है। लोन से फायदा होगा बच्चों पर धन खर्च या बच्चों से धन लाभ की उम्मीद। पार्टनर आप पर निर्भर रहेगा।  शेयर मार्केट में आप अपना प्रोफेशन बना सकते हैं। संतान की उच्च शिक्षा में सफलता।Weekly horoscope

सिंह राशि वाले जातको को धर्म व कला के क्षेत्र में मान सम्मान मिलेगा। हॉस्पिटल की यात्रा करनी पड़ सकती है या डॉक्टर से चेकअप कराने चले जाएं। हायर एजुकेशन के योग बनते हैं। किसी ना किसी क्षेत्र में आप अपने  ज्ञान को बढ़ाना चाह रहे हैं। प्रॉपर्टी से,  सन्तान से चिंता बनी रहेगी।
Weekly horoscope

कन्या राशि वाले जातक इस सप्ताह में उच्च शिक्षा पर धन खर्च करेंगे। निवेश से हानि हो सकती है। संतान की ओर से खुशी मिलेगी। यात्रा से परेशानी हो सकती है। यात्रा संभलकर करें। मां और पत्नी के साथ घर से दूर जाना पड़ सकता है।

Weekly horoscope

तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह यात्रा से चिंता के योग बनते दिख रहे हैं। मन के अनुरूप धन लाभ होने के शुभ योग हैं। वाहन से परेशानी आ सकती है। पत्नी पर धन खर्च होगा। लेखन के कार्य में सफलता व धनला लोन से मिले धन का निवेश।Weekly horoscope

वृश्चिक राशि के जातक इस सप्ताह पार्टनर के साथ धन निवेश करने पर चिंतन कर सकते हैं। मान सम्मान मिलेगा। वीजा लग सकता है। अगर आप वीजा के लिए आपने अप्लाई किया है, तो लंबी यात्रा के लिए तैयार हो जाए। रोग से सावधान रहें। धर्म पर एंटरटेनमेंट पर धन खर्च।

Weekly horoscope

धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह मनचाही नौकरी मिल सकती है। मनपसंद का भोजन करना पसंद करेंगे आप। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। अचानक धन प्राप्ति के योग हैं। इंश्योरेंस पॉलिसी मेंचयोर हो सकती है या धन को लेकर कुछ विचार कर सकते हैं। आप विदेश से घर वापस भी आ सकते हैं।Weekly horoscope

मकर राशि के जातक अपने व्यवसाय में सफलता प्राप्त करेंगे या अपने व्यवसाय को बढ़ाएंगे या कोई एक का दूसरा प्रोफेशन भी साथ साथ शुरू कर सकते हैं। संतान से मान सम्मान मिलने की उम्मीद है। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। इंश्योरेंस पॉलिसी से भी लाभ हो सकता है। खुशी में मां के लिए उपहार लेकर जा सकते हैं। आप धन निवेश से भी लाभ होगा।
Weekly horoscope

कुंभ राशि के जातक उच्च शिक्षा के लिए मनचाही सफलता प्राप्त करेंगे पत्नी के भाई के घर जा सकते हैं। हॉस्पिटल से इलाज या डॉक्टर से चेकअप करवाने जाएंगे। आप लेखन के क्षेत्र में प्रोफेशन बना सकते हैं। छोटी छोटी यात्राओं के योग बनते हैं। प्रमोशन से धन लाभ भी होगा।Weekly horoscope

मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह सिग्नेचर करने में बहुत सावधानी बरतनी चाहिए। गलत जगह सिग्नेचर करने के कारण टेंशन हो सकती है। मान-सम्मान की हानि हो सकती है। पिता से लोन मिलने की उम्मीद है। पिता बीमार पड़ सकते हैं, उनका ख्याल रखे। प्रमोशन के योग बनते हैं। बड़े भाई बहिन के कारण व किसी  मित्र को लेकर चिंता में दिखाई दे रहे हैं आप। पुश्तैनी सोना आपको मिल सकता है। नौकरी से चिंता रह सकती है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

 

Back to top button