राशिफल

Weekly Horoscope: जानें कैसा रहेगा आपका आने वाला सप्ताह( 19 से 25 दिसंबर)

Weekly Horoscope: जानें कैसा रहेगा आपका आने वाला सप्ताह( 19 से 25 दिसंबर)


एक बार फिर हम लेकर आएं हैं आपकी साप्ताहिक राशिफल। न्यू ऐज हीलर पूनम गौर आपको बता रही हैं कि अपने वाले सप्ताह में आपके ग्रहों की दिशा और दशा कैसी होगी। इस सप्ताह किसी भी काम को करने से पहले एक बार जरूर पढ़ें।

Weekly horoscope

मेष राशि- इस राशि के जातक इस सप्ताह के शुरू में सर दर्द, तनाव व सुस्ती महसूस कर सकते हैं। अगर आप उच्च शिक्षा विदेश से करने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह समय बहुत उत्तम है। निवेश किए धन में किसी नजदीकी रिश्तेदार की वजह से नुकसान हो सकता है। कार्य क्षेत्र में उच्च पद पर आसीन होने के सुंदर योग बनते दिख रहे हैं। आपकी यश कीर्ति की चर्चा हो सकती है। दोस्तों के कारण कष्ट मिलने की संभावना बन रही है। खान-पान का ध्यान रखें। ऑफिशियल ट्रिप के लिए वीजा लगवा सकते हैं। आप पत्नी के साथ ससुराल जा सकते हैं व ससुराल पक्ष पर धन खर्च करने के योग बनते हैं।

Weekly horoscope

वृषभ राशि- इस राशि के जातक इस सप्ताह समाज से अलग रहना पसंद करेंगे। पति पत्नी में दूरी रह सकती है। अचानक से आप अपने को उच्च पद पर आसीन पाएंगे जिसकी वजह से आप तनाव में आ सकते हैं। अगर आप अभी अपना व्यवसाय बनाने में जुटे हैं तो यह समय आप कोई व्यवसायिक शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। थोड़ा झुक कर चले अन्यथा नौकरी जा सकती हैं। शेयर बाजार में लगाया धन डूब सकता है। संतान पर धन खर्च से तनाव रह सकता है। स्थानांतरण के योग बने बनते हैं। वह किसी अनुसंधान केंद्र में नौकरी लगने के योग दिखाई दे रहे हैं।

Weekly horoscope

मिथुन राशि- अगर आपका कोई केस कोर्ट में चल रहा है तो केस में विजय हाथ आने से मन प्रसन्न रहेगा। पत्नी व समाज के कारण कार्यस्थल में तनाव आ सकता है। अवैध संबंधों से बचकर रहें। उच्च शिक्षा में रुकावट आ सकती है। पत्नी के साथ मां व नानी को मिलने जा सकते हैं। संतान से चिंता व तनाव बना रह सकता है। कोई गुप्त विद्या गुप्त रूप से सीखने के संकेत मिलते हैं।Weekly horoscope

कर्क राशि-  इस सप्ताह की शुरुआत में मिली तरक्की से मन प्रसन्न रहेगा। पिता की सेहत का खास ख्याल रखें। समाज के सुझाव से किसी रोग से मुक्ति मिल सकती है। निवेश किए गए धन को लेकर लिखा पढ़ी ध्यान से करें।  अगर आप कोई वसीयत लिखना चाहते हैं की सोच रहे हैं तो ध्यान से वसीयत लिखें। माता व नानी की सेहत का ख्याल रखें।
Weekly horoscope

सिंह राशि- इस राशि के जातकों को इस सप्ताह में पिता से प्रॉपर्टी मिलने के योग बनते नजर आ रहे हैं। जिस विषय में आपको बचपन में रुचि थी, उसी विषय में आप उच्च शिक्षा लेने के लिए आगे बढ़ सकते हैं। प्रेम सम्बन्ध के टूटने के योग बनते हैं, पति पत्नी में दूरी रह सकती है। नौकर से सेवा कराने के योग बनते हैं। शेयर बाजार में निवेश किए गए धन से मनचाहा लाभ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। मीडिया के क्षेत्र में, लेखन के क्षेत्र में, बैंक में, मार्केटिंग के क्षेत्र में  नौकरी लग सकती है।
Weekly horoscope

कन्या राशि- इस राशि के जातकों को इस सप्ताह बहुत संभल कर चलना होगा। छोटी यात्रा से दुर्घटना हो सकती है। इंश्योरेंस क्लेम करने की संभावना बनती है। कुछ गलत लिख देने से मन में अशांति रहेगी। घर का विस्तार कर सकते हैं। संतान से सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सेहत का ख्याल रखें। संतान को स्कॉलरशिप मिल सकता है।

Weekly horoscope

तुला राशि- तुला राशि के जातक इस सप्ताह में पत्नी की सेहत का ख्याल रखें। सर दर्द, तनाव व सुस्ती बनी रह सकती है संतान के किसी लेखन परीक्षा में सफल होने के कारण खुशी रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। विदेश यात्रा के पूरे पूरे योग बनते हैं। किसी वाहन दुर्घटना से बचाव करें। कार को ध्यान से चलाएं। वाहन ध्यान से चलाएं।
Weekly horoscope

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के जातक अपनी सेहत का ख्याल रखें। संतान के लिए कोई वाहन खरीद सकते हैं आप या कोई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। आपको घर से कहीं दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। अचानक से मनचाहा धन लाभ मिलने से धन निवेश करने के लिए मन बनाएंगे जिसको लेकर बैंक में लिखा पढ़ी कर सकते हैं आप!
Weekly horoscope

धनु राशि- सप्ताह प्रेम संबंध टूटने का योग है। घर से दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। लेखन के कार्यों से धन लाभ होने की संभावना है। कुटुंब के साथ छोटी यात्रा करने के योग बनते हैं। पत्नी से लड़ाई करने से बचें अन्यथा। धन लाभ का मजा किरकिरा हो जाएगा। प्रमोशन से मनवांछित धन लाभ मिल सकता है।
Weekly horoscope

मकर राशि – इस सप्ताह माता पर, वाहन पर, घर पर धन खर्च कर सकते हैं। निवेश किए धन को लेकर लिखा पढ़ी कर सकते हैं। आप अपने लिए मनपसंद की चीजें खरीद सकते हैं। पिता के साथ अस्पताल जाकर थोड़ी सेवा करें, प्रेम संबंध टूटने का योग बनता है।

Weekly horoscope

कुंभ राशि- एक छोटी यात्रा से मनचाहा धन लाभ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। अपनी सेहत का ख्याल रखें। गुप्त विद्या के अध्ययन कर सकते हैं। प्रेम में रुचि बढ़ेगी। प्रेम संबंध टूट जाने से घर के लोगों की चिंता बढ़ जाएगी। विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के योग बनते हैं।
Weekly horoscope

मीन राशि- पैतृक संपत्ति मिलने के योग बनते हैं। मीन राशि के जातकों को पिता से आर्थिक मदद भी मिल सकती है। गुप्त व्यवसाय या प्रमोशन के सहयोग बनते हैं। दोस्तों की ओर से खुशियां मिलेंगी। माता की सेहत का रखें ख्याल। इंश्योरेंस पॉलिसी से लाभ मिलेगा।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

 

Back to top button