राशिफल

Weekly Horoscope:- जानें कैसा रहेगा आपका आने वाला सप्ताह(17 से 23 अक्टूबर)

Weekly Horoscope: जानें कैसा रहेगा आपका आने वाला सप्ताह (10 से 16 अक्टूबर)


एक बार फिर हम हाजिर है आपकी राशिफल लेकर। अब से पूनम गौड़ आपको आपके ग्रह- नक्षत्रों की स्थिति की बारे में बताएंगी। इसलिए इस सप्ताह किसी भी काम को करने के लिए इसे एकबार जरुर पढ़ें। ताकि आपके किसी भी काम के कोई रुकावट न आएं।

Weekly horoscope

मेष राशि- इस राशि वाले जातकों के लिए ये सप्ताह की शुरुआत धर्म कर्म कर कार्यो से हो सकती है। विद्यार्थी विदेश में अपनी उच्च की शिक्षा के लिए प्रयास कर सकते हैं। पैतृक सम्पत्ति का निवेश करने का मन बना सकते हैं। समाज मे मान सम्मान आपको मिल सकता है। मन पसंद की नौकरी मिल सकती है। छोटी यात्रा के योग बनते हैं, पत्नी पर धन खर्च की संभावना मन को चिंतित कर सकती है। लेखन के कार्य करेंगे और स्पोर्ट्स में रुचि बढ़ेगी।

Weekly horoscope

वृषभ राशि-  यह सप्ताह थोड़ा सा सावधानी के साथ चलने का संकेत देता है, उच्च शिक्षा में रुकावट, आर्ट के, स्पोर्ट्स के, धार्मिक कार्यों से धन प्राप्त कर सकते हैं। समाजिक कार्यों में रुचि, व्यवसाय में कर्मचारियों पर ध्यान देने की आवश्यकता पड़ सकती है। अपनी पत्नी के साथ छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। सम्पति का विस्तार करने की सोच सकते हैं। नजर से बचने के लिए नमक के पानी से स्नान करें।

Weekly horoscope

मिथुन राशि- यह सप्ताह मिले जुले फल ले कर आया है। बच्चों की ओर से खुशी, पत्नी से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। मन चाही नौकरी मिल सकती है। लम्बी यात्रा में रुकावट या टेंशन बन सकती है। ज्योतिष के क्षेत्र में रुचि बन सकती है। अपने स्वस्थ का ख्याल रखें।

Weekly horoscope

कर्क राशि- इस सप्ताह में नई प्रॉपर्टी खरीदने का सोच सकते हैं। बच्चों की और माता की सेहत का ख्याल रखें, अवैद्य सम्बन्धों से बचें। आप भविष्य के लिए मन चाही योजनाएं बना सकते हैं।

Weekly horoscope

सिंह राशि- इस सप्ताह में दूसरा व्यवसाय शुरू करने का सोच सकते हैं। किसी ऑर्गन के बढ़ने की संभावना हो सकती है। अपनी सेहत का ख्याल रखें। मन चाहा धन मिलने से मन में खुशी की लहर दौड़ सकती है। रिसर्च में रुचि बढ़ेगी। पेट खराब रहने से परेशानी बढ़ सकती है। नजर दोष से बचने के लिए नमक के पानी से स्नान करें।

Weekly horoscope

कन्या राशि- यह सप्ताह मन चाही खुशियों के साथ प्रवेश करेगा। उच्च शिक्षा में मनचाहा विषय मिलने से मन में खुशी बनी रहेगी। समाज में मान सम्मान मिल सकता है। प्रेम सम्बन्ध बनने के योग बनते हैं। किसी योजना के तहत कहीं पर धन का निवेश कर सकते हैं। लिखा पढ़ी के कार्यों में व्यस्त रहने की संभावना बन रही है।

Weekly horoscope

तुला राशि-  इस सप्ताह में छोटी यात्राओं से सफलता व नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। तुला राशि के छात्रों की विदेश में उच्च शिक्षा की संभावना बनती है। पैतृक संपत्ति का निवेश करने की चर्चा हो सकती है। मनचाही योजनाओं पर काम करना शुरू करेंगे। भाग्य साथ देगा। कोई इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने के योग बनते हैं। इंश्योरेंस सेक्टर से संबंधित कोई व्यवसाय या उस में नौकरी करने के भी योग बनते हैं। अपने घर का विस्तार करने का मन बना सकते हैं आप। मेहनत रंग लाएगी और बैंक बैलेंस बढ़ाएगी।

Weekly horoscope

वृश्चिक राशि-  यह सप्ताह उलझनों वाला है। अवैध संबंधों से बचें। उससे कष्ट पहुंचने की संभावना है। प्रमोशन मिलने के सम्भावना बनती हैं। लेखन के कार्य से धन में वृद्धि या कला के कार्यों से धन में वृद्धि होने के योग है। सेहत का ख्याल रखिए रखने की आवश्यकता है। छोटी यात्राओं पर जाने के सम्भावना।

Weekly horoscope

धनु राशि- इस सप्ताह में बहुत सावधानी से चलने की आवश्यकता है। कोई लंबी बीमारी या हॉस्पिटलाइजेशन हो सकती हैं। छात्रों को मनचाहा विषय चुनने से खुशी मिलेगी। प्रॉपर्टी से धन लाभ हो सकता है। बच्चों पर व्यय हो सकता है। ससुराल पक्ष से व्यवसाय में लाभ हो सकता है।

Weekly horoscope

मकर राशि-  इस सप्ताह प्रेम संबंध को लेकर रोमांच बढ़ा रहेगा। लिखा पढ़ी के काम सफल होंगे। विदेश जाने के योग दिख रहे हैं। मेहनत रंग लाएगी और धन संचित करने में मदद करेगी। प्रमोशन होने की प्रबल संभावना बनती हैं।

Weekly horoscope

कुंभ राशि- यह सप्ताह मिले-जुले फल लेकर आया है जहां पर एक तरफ आप गहर को महल बनाने का विचार बना रहे हैं वहीं दूसरी ओर आपको अपनी सेहत का बहुत ध्यान रखना पड़ सकता है अवैध संबंधों से बचके रहिएगा। मन चाही योजनाओं के तहत निवेश करने से धन प्राप्ति की संभावना है। बच्चों की ओर से थोड़ी सी परेशानी मिल सकती है। व्यवसाय में लिखा पढ़ी आप कर सकते हैं।

Weekly horoscope

मीन राशि- यह सप्ताह मिले-जुले फल देगा। पैतृक संपत्ति से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। अपनी मेहनत से व्यवसाय में या नौकरी में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। पत्नी के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम बना सकते हैं। कोई लंबी बीमारी आने के योग दिखाई पड़ रहे हैं। अपनी सेहत को लेकर बहुत सावधान रहिएगा। अपने डॉक्टर सलाह लेने में देरी न करें। मनचाही योजना में निवेश के योग बन रहे हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Writen By:-  

नाम: पूनम गौर (न्यू एज हीलर व के० बी०/ के० पी० विशेषज्ञ)
फ़ोन: 9999317857
ई० मेल: shivshivagems@gmail.com

Back to top button