राशिफल

Weekly Horoscope:जानें कैसा रहेगा आपका आने वाला सप्ताह( 12 से 18 दिसंबर)

Weekly Horoscope: जानें कैसा रहेगा आपका आने वाला सप्ताह(12 से 18 दिसंबर)


एक बार फिर हम लेकर आएं हैं आपका साप्ताहिक राशिफल। न्यू ऐज हीलर पूनम गौर आपको बता रही हैं कि अपने आने वाले सप्ताह में आपके ग्रहों की दिशा और दशा कैसी होगी। इस सप्ताह किसी भी काम को करने से पहले एक बार पढ़ लें ताकि आपके काम में कोई परेशानी न हो।

Weekly horoscope

मेष राशि- इस राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह व्यवसाय में मुनाफा मिलता दिखाई दे रहा है।यह लोग उच्च शिक्षा के लिए लोन के पेपर पर साइन कर सकते हैं। निवेश किए गए धन से लाभ। सन्तान के कारण मानसिक तनाव रह सकता है। अगर कोई लव अफेयर चल रहा है तो उसके टूट ने के योग बनते हैं और गुप्त विद्याओं में रुचि बनी रहेगी। ये  जातक प्रॉपर्टी में धन का निवेश कर सकते हैं और इनको अपने परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

Weekly horoscope

वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों को कार्यस्थल पर मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। सन्तान पर खर्च किया पैसा डूब सकता है। शेयर बाजार से,  इंश्योरेंस से धन लाभ हो सकता है। प्रॉपर्टी का नुकसान होने के योग बनते हैं। अगर आप उचित शिक्षा के लिए परीक्षा दे रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी। छोटे भाई बहनों के साथ समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। लेखन के कार्यों में रुचि बढ़ेगी, छोटी यात्रा के योग।

Weekly horoscope

मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों को पिता की चिंता सता सकती है। उच्च शिक्षा में बाधा आ सकती है या रूकावट आ सकती हैं। जो लोग घर से ही बिजनेस कर रहे हैं, वे घर में ही व्यस्त रह सकते हैं। निवेश किया गया धन डूब सकता है या मानसिक तनाव का कारण बन सकता है। किसी लव अफेयर में ब्रेक आ सकता है। लेखन के कार्यों में सफलता मीडिया के क्षेत्र में नौकरी या कर्ज के लिए अर्जी दे सकते हैं। आप धन का निवेश कर सकते हैं या दाएं आंख में समस्या हो सकती है।

Weekly horoscope

कर्क राशि-  कर्क राशि के विवाहित जातक पत्नी के साथ ससुराल जा सकते हैं। रक्त की नसों में रोग के कारण ऊर्जा में कमी महसूस कर सकते हैं। डॉक्टर से सलाह ले लेनी चाहिए। किराएदार से लाभ, शादी के लिए कोई बैंक्विट हॉल बुक कर कर सकते हैं। आप पत्नी की इच्छा अनुसार घर खरीद सकते हैं या प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट कर सकते हैं। संतान से धन लाभ के योग बनते हैं। अगर संतान छोटी है तो शेयर बाजार से धन लाभ के योग। निकट सम्बन्धियों की मदद से  मन मुताबिक लाभ के भागी बन सकते हैं।
Weekly horoscope

सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों को को पति पत्नी में दूरी आ सकती है। धन के निवेश से लाभ, व्यवसाय के लिए लोन के पेपर साइन करना। मीडिया के व  संचार के क्षेत्र में व्यवसाय तथा नौकरी के लिए दी गई परीक्षा में सफलता मिलने की संभावना है। प्रमोशन के योग बनते हैं या दूसरा व्यवसाय भी शुरू कर सकते हैं या गुप्त व्यवसाय भी आप शुरू कर सकते हैं।
Weekly horoscope

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक को इस समय संतान से खुशी मिलेगी। किसी ऑर्गन के बढ़ जाने की उम्मीद है। प्रॉपर्टी की व वाहन की रिपेयर / मरम्मत करा सकते हैं। संतान की उच्च शिक्षा पर धन खर्च होने के योग। कलात्मक वस्तुओं पर, धर्म के कार्यों में रुचि व धन खर्च हो सकता है। पिता से मनोवांछित लाभ मिलने की उम्मीद। धन निवेश के लिए लिखा पढ़ी वह छोटी यात्रा की संभावना बनती है।

Weekly horoscope

तुला राशि- तुला राशि के जो जातक कलात्मक क्षेत्र में शिक्षक की नौकरी ढूंढ रहे थे, उन्हें शिक्षक पद पर नियुक्ति हो सकती है। संतान से कुछ चिंता बनी रह सकती है। विदेश यात्रा के लिए वीजा मिल सकता है। दुर्घटना से बचें। अगर स्वस्थ ठीक नहीं रहता तो किसी चिकित्सक से विचार विमर्श कर लेना चाहिए। अंगों में सूजन का अंदेशा। व्यवसाय में चिंता व परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। निकट सम्बन्धियों  से धन की मदद।
Weekly horoscope

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के जातकों को घर से दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है या इनके स्थानांतरण के योग बनते हैं। इंश्योरेंस सेक्टर से धन लाभ होने की संभावना है। पत्नी के साथ छोटी यात्रा करने से मनोविनोद के मौके मिलेंगे। इन लीगल अफेयर्स एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर्स के योग बनते हैं। व्यवसाय को लेकर चिंतन कर सकते हैं। समाज में मान सम्मान मिलेगा।

Weekly horoscope

धनु राशि- धनु राशि के जातकों को सप्ताह के शुरू में छोटी यात्राओं से धन लाभ होने के योग बनते हैं। मीडिया के क्षेत्र में कार्य कर रहे जातकों को व संचार के क्षेत्र में कार्य कर रहे जातकों को धनलाभ हो सकता है। पार्टनरशिप बिजनेस कोई नया शुरू कर सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों के लिए वकीलों को स्वास्थ्य अधिकारियों को मनचाहा धन लाभ मिल सकता है। उसे नौकरी में विस्तार या प्रमोशन कोर्ट केस से टेंशन स्थाई आरोग्य लंबा रोग आने के योग बनते हैं। विदेश यात्रा के योग हैं।
Weekly horoscope

मकर राशि – मकर राशि के जातक मेहनत से धन लाभ पा सकते हैं। चिकित्सा के क्षेत्र में उच्च शिक्षा के योग बनते हैं। वृद्धों के पैरों में सूजन आ सकती है। कला संस्कृति के क्षेत्र में सफलता के योग। विवाहितों के प्रेम प्रसंगों में विराम।  प्रतिष्ठा के लिए खतरा। अविवाहितों का प्रेम प्रसंग विवाह में बदल सकता हैं। बड़े भाई बहन से चिंता होने की संभावना। इंश्योरेंस से अचानक धन लाभ।
Weekly horoscope

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक गुप्त गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। गोपनीयता बनाए रखेंगे। गुप्त गड़बड़ी का संकेत मिलता है। निकट सम्बन्धियों के कारण प्रेम प्रसंगों में झमेले हो सकते हैं। विदेश में उच्च शिक्षा के मौके मिलेंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, चिकित्सक की सलाह लेने में देर न करें।  प्रोपर्टी का विस्तार प्रतीत हो रहा है। पार्टनरशिप में बिजनेस शुरू करने पर विचार कर सकते हैं।Weekly horoscope

मीन राशि- मीन राशि के जो जातक रिसर्च कर रहे हैं, उनको सफलता मिल सकती है। मित्रों के साथ मिलकर गुप्त कार्य में खुशी प्राप्त करेंगे। आप सहकर्मियों के साथ पार्टी कर सकते हैं। बैंक की मदद से प्रॉपर्टी का बनने के योग। अचानक से मनचाहे व्यक्ति से मित्रता होना, कवियों को रोचक लेखन की प्रेरणा, रोमांस व प्रेम प्रसंगों के मौके मिलेंगे। लव लेटर भी लिख सकते हैं। आपको अगर कोई हेरेडिटरी रोग है तो उसमें वृद्धि हो सकती है। अनजान लोगों के साथ संबंध बनाने के योग बनते हैं। एलर्जी हो सकती है। दूसरी पत्नी या एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर्स का  विच्छेदन।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

 

Back to top button