सेहत

क्या आपको पता है कितने तरह के होते है विटामिन B, और कैसे ये शरीर को पहुंचाते हैं ये फायदे? 

किन किन चीजों में पाया जाता है विटामिन B


शरीर के लिए सभी पोषक तत्वों जरुरी होते है, विटामिन, मिनरल्स, प्रोटीन, कार्ब्स और गुड फैट्स आदि शरीर को उर्जा देने और शरीर के अंगों के लिए ईंधन के तौर पर काम करते है। परन्तु विटामिन बी हमारे शरीर के लिए बहुत मुख्य तत्व है, ये हमारे शरीर के लिए काफी ज़रूरी होता है। विटामिन बी हमारी पाचन क्रिया को सुचारू रूप से काम करने में मदद करता है । जिससे हमे अच्छे से भूख लगती है और जो भी हम खाते है, उसका पोषण सही ढंग सेे हमारे शरीर को मिलता है। अपने कुछ लोगो को कहते सुना होगा, कि वो कितना भी खा ले लेकिन उन्हें लगता नहीं है, तो इसमें उनको विटामिन बी मदद कर सकता है
सबसे ज्यादा विटामिन बी दूध और उसके बने हुए उत्पादों में होता है उसके बाद अगर आप मांसाहारी है तो आप अंडे का सफ़ेद भाग, मछली और मुर्गे के सेवन से भी पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी ले सकते है। इसके साथ ही टमाटर में भी भरपूर मात्रा में विटामिन बी होता है। अगर आप अपने आहार में हरी पत्तियों का साग सम्मिलित करेंगे तो आपको विटामिन बी की कमी नहीं होगी। हरी पत्तेदार सब्जियों में विटामिन बी भरपूर मात्रा में मौजूद रहता है। जैसे के पालक, मैथी, सरसो आदि।

8 तरह के होते है विटामिन बी

1. थायमिन या विटामिन B1: थायमिन शरीर में शुगर को कंट्रोल करता है, वैज्ञानिक ने सबसे पहले थायमिन की खोज की थी। इसलिए इसका नाम विटामिन B1 रखा था सबसे ज्यादा विटामिन B1 साबुत अनाज, दालों, नट्स और बीज में पाया जाता है।
2. रिबोफ्लेविन या विटामिन B2: विटामिन B2 शरीर में ऊर्जा स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। सबसे ज्यादा विटामिन B2 दूध, दही, पनीर, अंडे, पत्तेदार हरी सब्जियों में पाया जाता है।
और पढ़ें: Aspirin for migraine: माइग्रेन के लिए कितना सुरक्षित और इफेक्टिव है है एस्प्रिन
3. नायसिन या विटामिन B3: विटामिन B3 शरीर के अंदर कार्ब्स, प्रोटीन और वसा को सही तरीके से तोड़ने में मदद करता है। सबसे ज्यादा विटामिन B3 गेहूं, अंडे, मछली और मांस में पाया जाता है।
4. पैन्टोथेनिक एसिड या विटामिन B5: विटामिन B5 एक वॉटर सॉल्यूबल विटामिन है। सबसे ज्यादा विटामिन B5 मशरूम, रेड मीट, एवोकैडो, मूंगफली आदि में पाया जाता है।
5. पाइरिडॉक्सिन या विटामिन B6: विटामिन B6 ब्लड हेल्थ के लिए महत्वपूर्ण है। ये अनाज, सोयाबीन, आलू आदि में पाया जाता है।
6. बायोटिन या विटामिन B7: ये विटामिन शरीर में एक से अधिक मेटाबॉलिज्म प्रोसेस के लिए काम करता है। ये सबसे ज्यादा मशरूम, अंडे की जर्दी और सैल्मन मछली में होता है।
7. फोलेट या विटामिन B9: विटामिन B9 गर्भावस्था के दौरान बहुत महत्वपूर्ण होता है अंडे, पालक, केला आदि में सबसे ज्यादा विटामिन B9 पाया जाता है।
8. कोबालामिन या विटामिन B12: यह सर्कुलेटरी सिस्टम और नर्वस सिस्टम दोनों को हेल्दी रखने में मदद करता है। विटामिन B12 सबसे ज्यादा पनीर, दूध और मीट में पाया ज्यादा है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button