हॉट टॉपिक्स

क्या आप जानते है विश्व का 80 प्रतिशत व्यापार आज भी समुद्री मार्ग द्वारा किया जाता है

जाने क्यों मनाया जाता है विश्व समुद्री दिवस


हर साल पूरी दुनिया में विश्व समुद्री दिवस सितंबर के अंतिम बृहस्पतिवार को मनाया जाता है. इस बार भी यह 26 सितंबर को पूरे विश्व में मनाया गया.  विश्व समुद्री दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य शिपिंग सुरक्षा के महत्व, समुद्री सुरक्षा तथा समुद्री वातावरण की सुरक्षा एवं समुद्री उद्योग पर जोर डालना. विश्व समुद्री दिवस नौका परिवहन तथा विश्व समुदाय के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी को दर्शाता है. साथ ही साथ यह अंतरराष्ट्रीय समुद्रीय संगठन के महत्व को भी दर्शाता है. आज के समय में नौका परिवहन तथा विश्व समुदाय के बीच अच्छे रिश्ते विकसित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुद्रीय संगठन का सहयोग अति आवश्यक है.

जाने समुद्रीय सेवा का महत्व

आज के समय में समुद्री परिवहन विश्व अर्थव्यवस्था को सहयोग प्रदान करता है. समुद्री परिवहन के कारण आज बड़ी मात्रा में माल ढुलाई को सुगम और सुरक्षित तरीके से एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाया जा सकता है. सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि प्रत्येक देश को शिपिंग के द्वारा प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष दोनों तरीकों से उत्पादों की खरीद और बिक्री का लाभ प्राप्त हो रहा है.

और पढ़ें: जाने क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस, साथ ही जाने नागरिक अधिकारों  के बारे में

vishv samudri divas

विश्व समुद्री दिवस का इतिहास 

पहली बार विश्व समुद्री दिवस साल 1978 में मनाया गया था. उसके बाद से ही हर साल विश्व समुद्री दिवस सितंबर के अंतिम बृहस्पतिवार को मनाया जाने लगा. यह साल 1958 में अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन सम्मलेन के अनुकूलन की तिथि चिन्हित करता है. क्या आपको पता है संयुक्त राष्ट्र व्यापर एवं विकास सम्मेलन के मुताबिक पूरी दुनिया में लगभग 80 प्रतिशत व्यापार समुद्री मार्ग द्वारा ही किया जाता है. अंतरराष्ट्रीय समुद्रीय संगठन संयुक्त राष्ट्र संघ की एक विशेष एजेंसी है. यह एजेंसी शिपिंग को विनियमित करने के कार्य करती है. अंतरराष्ट्रीय समुद्रीय संगठन की स्थापना 1948 में जिनेवा में अंतरराष्ट्रीय अंतरसरकारी समुद्री सलाहकार संगठन के रूप में की गयी थी.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button