क्रिकेट में विराट कोहली का रुतबा !
विराट कोहली जाने माने भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी है, यह 2008 में मलेशिया में हुए अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में भारतीय टीम के कप्तान थे।
विराट कोहली घरेलू क्रिकेट में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करते थे। महेंद्र सिंह धोनी के ऑस्ट्रेलिया दौरे के समय संन्यास लेने के बाद विराट कोहली को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया। इस जिम्मेदारी को विराट कोहली ने बखूबी निभाया। विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने श्रीलंका को उसी की धरती पर २-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
इसके बाद विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने दुनिया की नम्बर एक टीम दक्षिण अफ्रीका को भारतीय धरती पर 3-0 से हराकर इतिहास रच दिया। यह दक्षिण अफ्रीका की 9 साल बाद पहली हार है, जो विराट द्वारा की गई।