लाइफस्टाइल

Vegan Meat: जाने लोग वीगन मीट क्यों खाना पसंद करते है, क्या ये वास्तविक मीट से ज्यादा हेल्दी होता है?

Vegan Meat: क्या होता है वीगन मीट और क्या होता है इसमें हेल्दी ?


Highlights:
 
·        क्या होता है वीगन मीट
 
·        क्या वास्तविक मीट से ज्यादा हेल्दी होता है वीगन मीट
 
·        जाने किन चीजों से बनता है वीगन मीट
Vegan Meat: वीगन मीट यानि की शाकाहारी मांस। शाकाहारी मांस न सिर्फ देखने में वास्तविक मांस की तरह दिखता  है बल्कि वो खाने में भी वास्तविक मांस की तरह ही लगता है। यही कारण है कि वीगन मीट आज के समय पर काफी ज्यादा चर्चा में बना रहता है। इसके साथ ही साथ इसके चर्चा में बने रहने का एक और कारण भी है। वह यह कि बॉलीवुड की पॉपुलर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली ने ब्रांड एंबेसडर के रूप में ‘ब्लू ट्राइब’ नामक पौधे आधारित मांस ब्रांड में निवेश किया है।
बता दें कि अनुष्का और उनके पति विराट कोहली दोनों को ही जानवरों से बहुत ज्यादा प्यार है और उन्होंने इस बारे में एक इंस्टाग्राम वीडियो के द्वारा बात की। आज के समय पर वीगन मीट हमारे देश में भी बहुत ज्यादा मशहूर हो रहा है। ऐसे तो वीगन मीट की शुरुआत अमेरिका में हुई, लेकिन अभी यह न सिर्फ भारत में बल्कि  दुनियाभर में तेज़ी से फैल रहा है। तो चलिए विस्तार से जानते है क्या होता है वीगन मीट?

जाने किन चीजों से बनता है वीगन मीट

ओर मीटों की तुलना में वीगन मीट को सबसे ज्यादा स्वस्थ विकल्प माना जाता है। बता दें कि इस तरह के मांस को बनाने के लिए वनस्पति प्रोटीन, गेहूं ग्लूटन या सीतान, सेम, सोया और चावल जैसी सामग्री का सबसे ज़्यादा इस्तमाल किया जाता है। वही वीगन मीट के स्वाद और रूप को ओर ज्यादा अच्छा बनाने के लिए नारियल तेल, मसाले और चुकंदर के रस के अर्क जैसी सामग्री का उपयोग किया जाता है। वीगन मीट को बनाने के लिए इन सभी चीज़ों का उपयोग किया जाता है इसलिए यह वास्तविक मांस से महंगा आता है और वास्तविक मांस से ज्यादा स्वादिष्ट भी होता है।

जाने वीगन मीट में क्या होता है हेल्दी

वीगन मीट को कम मात्रा में और संतुलित आहार के रूप में खाना अक्सर हेल्दी माना जाता है। जब भी हम वीगन मीट की पोषण सामग्री की बात करते है तो इसमें अधिक प्रोटीन, कम संतृप्त वसा और कम कोलेस्ट्रॉल होता है। वहीं वीगन मीट में सोडियम की मात्रा अधिक होती है जो इसे स्वादिष्ट बनाने का काम करता है और साथ ही यह शेल्फ लाइफ भी बढ़ाता है। यही एक कारण है कि वीगन मीट को हमेशा संतुलित मात्रा में ही खाना चाहिए क्योंकि ज़रूरत से ज़्यादा खाने से ये आपके शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ा सकता है जिससे आपको स्ट्रोक और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।

वीगन मीट को माना जाता है संतुलन ही कुंजी

अगर हम वीगन मीट की तुलना वास्तविक मीट या फिर किसी और तरह के मीट से करते है तो तो इसमें कोई शक़ नहीं कि वीगन मीट अन्य मीटों से ज्यादा हेल्दी होता है। लेकिन इसके सेवन की मात्रा और संतुलन बनाए रखना ही कुंजी कहा जाता है। लेकिन आपको ध्यान रखना होगा कि आप इस मांस का सेवन ज़्यादा न कर लें।
Conclusion
अगर हम वीगन मीट की तुलना वास्तविक मीट या फिर किसी और तरह के मीट से करते है तो तो इसमें कोई शक़ नहीं कि वीगन मीट अन्य मीटों से ज्यादा हेल्दी होता है। वीगन मीट को बनाने के लिए वनस्पति प्रोटीन, गेहूं ग्लूटन या सीतान, सेम, सोया और चावल जैसी सामग्री का सबसे ज़्यादा इस्तमाल किया जाता है। वही वीगन मीट के स्वाद और रूप को ओर ज्यादा अच्छा बनाने के लिए नारियल तेल, मसाले और चुकंदर के रस के अर्क जैसी सामग्री का उपयोग किया जाता है। इसी लिए यह वास्तविक मांस से महंगा आता है और वास्तविक मांस से ज्यादा स्वादिष्ट भी होता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button