लाइफस्टाइल

Vastu Tips : सुबह उठकर करेंगे ये 5 काम तो बनी रहेगी माँ लक्ष्मी की कृपा और बरसने लगेगा का धन!

Vastu Tips : सुबह उठकर अगर आप करेंगे यह 5 काम तो माँ लक्ष्मी हो जाएंगी खुश


Highlights –

  • जानिए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सुबह के समय कौन से उपाय करना होगा शुभ।
  • इन्हें आप प्रतिदिन कर सकते हैं और माँ लक्ष्मी की पूजा से मंगलमय जीवन अपना सकते हैं।

Vastu Tips : माँ लक्ष्मी धन और दौलत की देवी हैं। माँ लक्ष्मी धन – धान्य की देवी हैं। मां लक्ष्मी को धन, ऐश्वर्य की देवी कहा जाता हैं। शास्त्रों में माँ लक्ष्मी के बारे में वर्णित है कि देवी लक्ष्मी की कृपा से व्यक्ति को धन, अन्न की प्राप्ति होती है। माँ की पूजा – अर्चना से न घर की नकारात्मक ऊर्जा चली जाती है साथ ही घर धन से भर जाता है।

हर किसी की कामना होती है कि उसके ऊपर मां लक्ष्मी की हमेशा कृपा बनी रहे। माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लोग उनकी पूजा – अर्चना करते हैं। इसके अलावा लोग कई तरह के उपाय करते हैं।

ऐसे में आप चाहे तो मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सुबह उठकर कुछ उपाय कर सकते हैं। उन्हें करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि तो आती ही है साथ ही घर में धन – धान्य की भी वर्षा होती है। इसके साथ ही घर का वातावरण सकारात्मक बना रहता है। जानिए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सुबह के समय कौन से उपाय करना होगा शुभ। इन्हें आप प्रतिदिन कर सकते हैं और माँ लक्ष्मी की पूजा से मंगलमय जीवन अपना सकते हैं।

1. कहते हैं घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगाने से सुख – समृद्धि आती है। इसलिए अपने घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाएं और सुबह स्नान करके जल जरूर चढ़ाएं। तुलसी के पौधे में साक्षात मां लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए तुलसी के पौधे को जल चढ़ाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। तुलसी में जल चढ़ाते समय भगवान विष्णु का मंत्र- ‘ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय’ का जाप भी करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी के साथ-साथ श्री हरि की भी कृपा बनी रहती हैं।

2. सुबह से समय स्नान करने के बाद तांबे के लोटे में जल भरकर थोड़ा सा सिंदूर, फूल डालकर उगते हुए सूर्य को अर्पित जरूर करें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, साथ ही आप हमेशा स्वस्थ और निरोग रहते हैं। शास्त्रों में यह कहा गया है कि आँगन में एक तुलसी का पौधा तो अवश्य होना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है तथा मन को शांति मिलती है।

Read More- Friendship with Ex: कह दो की ‘तुम मुझसे दोस्ती करोगे’, यह बात EX कहे तो? Quora ने दी अपनी राय!

3- सुबह के समय घर की साफ-सफाई करके मुख्य द्वार में घी का दीपक जलाना चाहिए।कहते हैं  दीये में सभी देवी-देवताओं का वास होता है। ऐसा करने से आपको हर विपदा से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी का आगमन होता है, जिससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती हैं। इतना ही नहीं दिया जलाने के घर के वास्तु दोषों से छुटकारा मिलता है। इसलिए आपने देखा होगा की हर त्योहार में दीया जलाया जाता है।

4-रोजाना पूजा करने के बाद तिलक जरूर लगाना चाहिए।तिलक लगाने से आपके पूरे शरीर की ऊर्जा एक जगह केंद्रित होती है और  शास्त्रों में इसे बहुत शुभ माना जाता है। इससे आपको शांति, सुकून मिलने के साथ मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इसलिए रोजाना चंदन का तिलक लगाएं।चंदन न भी हों तो सिंदूर का उपयोग कर लें लेकिन माथे पर तिलक जरूर लगाएं। कई कल्चर में गर्दन के मध्य में भी तिलक लगाने की प्रथा है। यहाँ भी कारण वही है कि पूरे शरीर की ऊर्जा को वहाँ केंद्रित करने के लिए तिलक लगाया जाता है। शास्त्रों में यह वर्णित है कि शरीर के पाँच केंद्र पर तिलक लगाना चाहिए लेकिन बस माथे पर तिलक लगाने से आपका काम बन जाएगा और माँ लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी।

Read More- Relationship Tips: रणबीर के लिए क्यों आलिया से अच्छी कोई पार्टनर नहीं हो सकती थी, 5 निशानी जो बताती है She is the one!

5- वास्तु दोषों से छुटकारा पाने के लिए रोजाना सुबह के समय पूरे घर में नमक के पानी का पोछा लगाना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर हमेशा बनी रहती हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button