लाइफस्टाइल

Vastu Shastra: फर्श पर इन चीजों का गिरना देता है अशुभ संकेत| घर से जाने लगती हैं खुशियां | रहें सतर्क

Vastu Shastra: दूध से लेकर नमक तक जमीन पर गिरना है अशुभ, न करें ये गलतियां


Highlights – 

. सनातन धर्म में किसी भी कार्य को करते समय वास्तु शास्त्र का बहुत ध्यान रखा जाता है। 

. वास्तु शास्त्र में कई ऐसी चीजें बताई गई हैं जिनका फर्श पर गिरना अशुभ संकेत माना जाता है।

Vastu Shastra

अक्सर आपने देखा होगा जब हमारे घर में कभी दूध, दही या तेल आदि फर्श पर गिर  जाए तो लोग कहते हैं कि कुछ बुरा होने वाला है। परंतु कभी आपने सोचा है ऐसा क्यों होता है। सनातन धर्म में किसी भी कार्य को करते समय वास्तु शास्त्र का बहुत ध्यान रखा जाता है। वास्तु शास्त्र में कई ऐसी चीजें बताई गई हैं जिनका फर्श पर गिरना अशुभ माना जाता है।

वास्तु में इनका गिरना वास्तु दोष का संकेत देता है। इसका परिणाम ये होता है कि लोगों को इसके बुरे प्रभाव झेलने पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं वे कौन—कौन सी चीजें हैं जिनका जमीन पर गिरना अशुभ माना जाता है।

नमक का फर्श पर गिरना है अपशगुन

घर में बार-बार नमक गिरने की घटनाएं हो रही हैं तो सतर्क हो जाएं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक नमक का गिरना शुक्र और चंद्रमा से संबंधित नकारात्मक प्रभाव को दर्शाता है। धर्म शास्त्र में भी नमक को अति महत्वपूर्ण माना गया है। घर में नमक का गिरना बहुत बड़ा अपशगुन माना जाता है। इसका गिरना भी आपके लिए नकारात्मकता का संकेत है।

मां अन्नपूर्णा हैं आपसे रुष्ट

भोजन को मां अन्नपूर्णा मानते हैं लेकिन यदि बार—बार आपके हाथ से खाने की थाली या भोजन सामग्री गिरे तो समझ जाएं कि मां अन्नपूर्णा आपसे रुष्ट हो गई हैं। यह आपके लिए अच्छा संकेत नहीं हैं। ऐसे में आपको अन्नपूर्णा देवी को प्रसन्न करने के लिए रसोई में उनकी कोई फोटो जरूर लगानी चाहिए।

झगड़े का संकेत होता है काली मिर्च का गिरना

काली मिर्च का जमीन पर गिरना शुभ संकेत नहीं है। मान्यता अनुसार ऐसा होने से संबंधों में तनाव बढ़ता है। साथ ही यह पति-पत्नी के बीच मनमुटाव का कारण भी बन सकती है।

दूध गिरना नहीं है अच्छा संकेत

घर में कई बार ऐसा होता है कि दूध से भरा बर्तन गिर जाता है या दूध गर्म करते समय बार—बार उबलकर गिर जाता है। कभी—कभी ऐसा होना चलता है। लेकिन हमेशा आपके साथ ऐसा हो तो समझ जाइए कि आपके घर में नकारात्मक शक्तियों का वास है।

धन हानि का संकेत है तेल का गिरना

तेल का संबंध शनिदेव के साथ माना जाता है। शनि के कोप से बचने के लिए लोगों को शनिवार के दिन तेल का दान करने की सलाह दी जाती है। यदि यही तेल फर्श पर गिर जाए तो समझ जाइए कि आपके घर में भी वास्तु दोष है। और तेल गिरने का यह संकेत आपके कार्यों में बाधाएं ला सकता है। मान्यता अनुसार ऐसा होना धन की हानि करा सकता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button