हॉट टॉपिक्स

US Abortion Law: US अबॉर्शन लॉ को ले कर सोशल मीडिया पर आक्रोश, इन बड़ी कंपनियों ने उठाया महिलाओ के लिए कदम

US Abortion Law: जाने न्यायमूर्ति सैमुअल अलिटो द्वारा लिखित बहुमत की राय में क्या लिखा है?


Highlights:

  • US अबॉर्शन लॉ को ले कर सोशल मीडिया पर आक्रोश
  • सुप्रीम  कोर्ट  ने 50 साल पुराने ऐतिहासिक ‘रो बनाम वेड’ के फैसले को पलट दिया

US Abortion Law: शुक्रवार को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाते हुए अबॉर्शन के अधिकार को खत्म कर दिया है। इस कानून के तहत अमेरिकी की महिलाओं के पास अधिकार था कि वो अबॉर्शन कराने  या न कराने का फैसला खुद ले सकें। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने अबॉर्शन को कानूनी तौर पर मंजूरी देने वाले 50 साल पुराने ऐतिहासिक ‘रो बनाम वेड’ के फैसले को पलट दिया है। इसके तहत महिला के गर्भपात के अधिकार को सुनिश्चित किया और कहा था कि अब अभी राज्य स्वयं प्रक्रिया को अनुमति दे सकते हैं या फिर प्रतिबंधित कर सकते हैं। इसमें अच्छी बात यह है कि अब इसमें अमेरिका के सभी राज्य अबॉर्शन को लेकर अपने-अपने अलग नियम बना सकते हैं।

बता दें कि अबॉर्शन लॉ को लेकर अदालत का फैसला डोब्स बनाम जैक्सन महिला स्वास्थ्य संगठन के निर्णायक मामले में आया। इस मिसिसिपी के अंतिम अबॉर्शन क्लिनिक 15 सप्ताह के बाद गर्भपात पर प्रतिबंध लगाने और इस प्रक्रिया में रो को उलटने के राज्य के प्रयासों का विरोध किया। न्यायमूर्ति सैमुअल अलिटो द्वारा लिखित बहुमत की राय में लिखा गया है कि अबॉर्शन एक गहरा नैतिक मुद्दा है, जिस पर अमेरिकी लोग विरोधी विचार रखते हैं। इसलिए हम मानते है कि इस रो और केस को खारिज कर दिया जाना चाहिए। लेकिन संविधान किसी भी राज्य के नागरिकों को अबॉर्शन को विनियमित करने या प्रतिबंधित करने से प्रतिबंधित नहीं करता है।

जाने अबॉर्शन लॉ को लेकर प्राइवेट कंपनियां क्या बेनिफिट देगी महिलाओं को

अमेज़ॉन: अमेज़ॉन आज के समय पर अमेरिका का दूसरा सबसे बड़ा निजी नियोक्ता है। अमेज़ॉन ने कहा है कि महिला कर्मचारियों के वैकल्पिक अबॉर्शन सहित चिकित्सा इलाज के लिए वार्षिक यात्रा खर्च में $ 4,000 तक का भुगतान करेगा।

Read more: Assam Floods : जब नहीं मिली मीडिया में जगह तो असम ने ट्वीटर पर खुद किया अपना दर्द बयां

नेटफ्लिक्स: नेटफ्लिक्स ने कहा है कि वो अपनी कंपनी के हेल्थ प्लान के तहत अमेरिकी कर्मचारियों और उनके आश्रितों को यात्रा खर्च देगा। ये सुविधा उन लोगों के लिए होगी जो कैंसर के इलाज, प्रत्यारोपण, अबॉर्शन और लिंग-पुष्टि देखभाल के लिए दूसरे राज्यों की यात्रा करते हैं।

माइक्रोसॉफ्ट: माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि वह अपनी संयुक्त राज्य अमेरिका वाली कंपनी में अपने कर्मचारियों के लिए अबॉर्शनऔर लिंग-पुष्टि देखभाल सेवाओं का विस्तार करेगा। इसमें उनका यात्रा खर्च भी शामिल होगा। अगर उनके कर्मचारियों को अपने इलाज के लिए निवास स्थान से दूर जाना पड़ा तो कंपनी उनका सारा खर्च उठाएगी।

उबर: उबर ने कहा है कि उनकी कंपनी संयुक्त राज्य अमेरिका में उसकी बीमा योजनाएं प्रजनन स्वास्थ्य लाभों की एक श्रृंखला को कवर करती हैं। जिंसमे महिला कर्मचारियों के अबॉर्शन और स्वास्थ्य देखभाल के लिए यात्रा खर्च शामिल है।

Read More- Agnipath: रवि किशन की लाडली अग्निपथ योजना के तहत सेना में होना चाहती हैं भर्ती! क्या कुछ हो रहा हैं देश मे?
ऐप्पल इंक: ऐप्पल इंक ने कहा है कि उनकी महिला कर्मचारियों का घर जिस राज्य में है अगर वहां पर चिकित्सा देखभाल सेवा उपलब्ध नहीं होती है तो उसकी मौजूदा स्वास्थ्य योजना  और महिला कर्मचारियों के अबॉर्शन के दौरान देखभाल और यात्रा का खर्च कंपनी कवर करेगी।

गोल्डमैन सैक्स ग्रुप, इंक: गोल्डमैन सैक्स ग्रुप, इंक ने कहा कि वो अपनी कंपनी के उन कर्मचारियों का यात्रा खर्च उठाएगी, जिन्हें 1 जुलाई के बाद से अबॉर्शन या लिंग-पुष्टि चिकित्सा देखभाल करने के लिए राज्य से बाहर जाने की आवश्यकता होगी।

अमेरिकन एक्सप्रेस: अमेरिकन एक्सप्रेस कंपनी ने कहा है कि वह अपनी कंपनी की महिला कर्मचारियों और उनके आश्रितों का यात्रा और अन्य संबंधित खर्चों को कवर करेगा। अगर उन्हें अबॉर्शन या लिंग-पुष्टि उपचार के लिए दूर जाना पड़े जो कि उनके निवास स्थान पर उपलब्ध नहीं है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button