बिज़नस

मशहूर अल्ट्राटेक सीमेंट ने किया जेपी ग्रुप के सीमेंट कारखानों को खरीदने का ऐलान!

आदित्य बिड़ला ग्रुप की मशहूर कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट ने काफी समय से कर्ज में डूबी जेपी ग्रुप कंपनी के सीमेंट कारखानों को खरीदने का ऐलान रविवार को कर दिया है। यह सौदा लगभग 17,000 करोड़ यानी के 2.5 अरब डॉलर में हुआ हैं।

सीमेंट वर्ग में यह अब तक का सबसे बड़ा सौदा बताया जा रहा है। इन सीमेंट कारखानों को खरीदने की दौड़ में कई भारतीय और विदेशी कंपनियां शामिल थी। अल्ट्राटेक द्वारा बताया गया है कि, अब तक इस सीमेंट कारखानों की कुल क्षमता सालाना 6.83 करोड़ टन होती थी, जोकि सौदा होने के बाद 9.07 करोड़ टन हो जाएगी।

ultratech

इन कारखानो की कमाई से अल्ट्राटेक कई नए बाजार मसलन सतना, पूर्व उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में मिलेगा।

इस सौदे से पहले भी अल्ट्राटेक ने जयप्रकाश एसोसिएट्स के द्वारा मध्यप्रदेश में स्थित 2 सीमेंट कारखाने खरीदने का सौदा किया था। जो बाद में जाकर रद्द कर दिया गया। जयप्रकाश एसोसिएट्स अपना कर्ज चुकाने तथा बैलेंसशीट को सुधारने के लिए अपनी सीमेंट और बिजली संपत्तियों को बेचने की कोशिश में जुटे है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button