मनोरंजन

उत्तर रामायण: नन्हे वीरों से रामकथा सुनकर भावुक हुए लोग, ट्विटर पर ट्वीट कर दिखाई अपनी भावुकता

रामानंद सागर का ये शो टीआरपी के मामले में निकला सबसे आगे


अभी पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन चल रहा है। भारत में भी 22 मार्च से लॉकडाउन लगा हुआ है। जिसके कारण सभी लोग अपने घरों में ही है वो अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे है। ऐसे में लोगों के पास कोई काम नहीं है तो वो टी.वी देख कर अपना समय बीता रहे है। लॉकडाउन में सभी चैनलों पर उनके पुराने और पॉपुलर शोज फिर से दिखाए जा रहे हैं। इनमें से एक दूरदर्शन पर दिखाया जाने वाली रामायण भी है। रामानंद सागर की रामायण ने अभी पूरी दुनिया में अपना डंका बजा रखा है। जो कारनामे बड़े-बड़े शो नहीं कर पाते, वो रामानंद सागर की इस भव्य प्रस्तुति ने कर दिखाया है। लॉकडाउन के बीच लोगों में रामायण को ले कर इतना उत्साह देखा गया, कि ये शो टीआरपी के मामले में सभी से आगे निकल गया है।

लव-कुश ने श्रीराम को सुनाई रामकथा

इस समय अगर आप सोशल मीडिया देखेंगे तो आपको सिर्फ रामायण की ही चर्चा दिखाई देगी, और अभी उत्तर रामायण सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। लॉकडाउन में दूरदर्शन पर शुरू हुई उत्तर रामायण में अब वो खूबसूरत लम्हा भी आ गया। जब नन्हे लव-कुश अपने पिता श्री राम के सामने रामकथा सुनाते है।इस कथा में दोनों अपनी मां सीता की व्यथा सुनाते है। जब लोगों ने शो के दौरान लव-कुश के मुंह से रामकथा सुनी तो वो भावुक हो गए। उसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि ये सीन देखकर कैसे उनका दिल भर आया है। उसके बाद उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट कर दिखाई अपनी भावुकता।

ऐसा था लोगों का ट्विटर रिएक्शन

एक यूजर ट्वीट करती लिखती है: लाजवाब, इन दोनों जुड़वां बच्चों ने मेरे बचपन को ताजा कर दिया है। रामानंद सागर द्वारा बनाया गया ये बेहतरीन शो है, उसके बाद उन्होंने लिखा अब समझ आया क्यों पूरी दुनिया को ये शो इतना पसंद आ रहा है। लव कुश इतनी कितनी खूबसूरती से बता रहे है कि उनकी माता के साथ कितना अन्याय हुआ है।

एक यूजर ट्वीट करती लिखती है: कितना खूबसूरत है ‘हम कथा सुनाते हैं’ परन्तु उनको दुख हो रहा है कि बहुत जल्द अब उत्तर रामायण भी खत्म हो जाएगी।

https://twitter.com/__pandeyji__/status/1256279082792337410?s=20

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

 

Back to top button