सेहत

तुलसी को माना जाता है कई बीमारियों का रक्षा कवच, जाने इसके सेवन के लाभ

जाने तुलसी को क्यों माना जाता है बीमारियों का रक्षा कवज


भारतीय घरों में और आयुर्वेद में तुलसी का एक पवित्र और विशेष स्थान है। बता दें कि हिन्दू मान्यताओं के अनुसार तुलसी को काफी ज्यादा पवित्र माना जाता है। कई त्यौहारों पर तो तुलसी की पूजा भी की जाती है। आपको बता दें कि साधारण सर्दी-जुकाम हो या फिर हो हृदय, लिवर, त्वचा, गुर्दे आदि से संबधित कोई संक्रमण हो सभी में तुलसी के छोटे-छोटे पत्ते काफी ज्यादा मददगार साबित होते है। इसीलिए तुलसी को कई बीमारियों का रक्षा कवच भी कहा जाता है। तो चलिए आज हम आपको इसके बारे विस्तार से बताते है कि क्या है तुलसी और यह कैसे हमारी सेहत के लिए है ये बेहद फायदेमंद।

जाने कितने प्रकार की होती है तुलसी

आपको बता दें कि मुख्य रूप से तुलसी तीन प्रकार की होती है पहली चमकीले हरे पत्ते वाली तुलसी। जिसके हम राम तुलसी कहते है। दूसरी बैंगनी हरे पत्ते वाली तुलसी। जिसे हम श्याम तुलसी कहते है। तीसरी सबसे आम तुलसी जिसे हम जंगली तुलसी भी कहते है।

Read more: अगर चाहते है एक सफल रिलेशनशिप, तो टीवी के इस कपल से ले रिलेशनशिप टिप्स

जाने तुलसी के फायदे

मानसिक तनाव: आपको बता दें कि तुलसी हमारे शरीर में तनाव हार्मोन कोर्टिसोल के सामान्य स्तर को बनाए रखने में हमारी मदद करती है। तुलसी के पत्ते एडाप्टोजेन्स से भरपूर होते हैं। जो हमारे शरीर में तनाव के स्तर को कम करने में हमारी मदद करती है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि तुलसी हमारी इंद्रियों को शांत करती है और तनाव को कम करने में योगदान देती है।

और पढ़ें:  लहसुन का अधिक सेवन आपको पहुंचा सकता है नुकसान, बिल्कुल भी न करें ये गलतियां

वज़न घटाने में मददगार: आपको बता दें कि तुलसी पाचन में मददगार होती है साथ ही साथ यह हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थों को भी बाहर निकालने में हमारी मदद करती है। इसलिए यह हमे तेजी से वजन कम करने में भी मदद करती है।

ओरल हेल्थ: आपको बता दें कि तुलसी ओरल हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। अक्सर तुलसी का उपयोग हर्बल टूथपेस्ट में किया जाता है। यह केवल इसके अद्भुत दांतों और मसूड़ों को मजबूत करने वाले गुणों के कारण ही होता है। इतना ही नहीं यह मुंह के छालों को भी ठीक करने में मददगार होता है। इसलिए यह मौखिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।

चेहरे की चमक: आपको बता दें कि तुलसी को स्कीन संबंधी बीमारियों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।  इसका इस्तेमाल करने से हमारे चेहरे से कील मुहांसे खत्म हो जाते हैं और हमारा चेहरा क्लीन हो जाता है। जिसके कारण हमारे चेहरे पर एक अलग से चमक आ जाती है।

कैंसर का खतरा: आपको बता दें कि कई रिसर्चों में बताया गया है कि तुलसी का बीज कैंसर के इलाज में बहुत ज्यादा कारगर साबित होते है। हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई पुष्ट‍ि नहीं हुई है।

Back to top button