वीडियो

एक बार फिर दमदार एक्‍शन करती दिखेगी सोनाक्षी सिन्‍हा

एक बार फिर दमदार एक्‍शन करती दिखेगी सोनाक्षी सिन्‍हा


एक बार फिर दमदार एक्‍शन करती दिखेगी सोनाक्षी सिन्‍हा :- बॉलीवुड के अभिनेता जॉन अब्राहम की जल्‍द ही रिलीज आने वाली एक्शन और फिल्म ‘फोर्स’ की सीक्वल, फिल्म ‘फोर्स 2’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्‍हा और अभिनेता जॉन अब्राहम दमदार एक्‍शन करते नजर आ रहे हैं। यह फिल्‍म अभिनय देव के निर्देशन में बनी है।

शूटिंग के दौरन हुए घायल हुए थे जॉन

एक बार फिर दमदार एक्‍शन करती दिखेगी सोनाक्षी सिन्‍हा
फिल्म ‘फोर्स 2’

यहाँ पढ़ें : एक तरफा प्यार करने वालों के लिए ‘चन्ना मोरय्या’

इस ट्रेलर में जॉन की एक टफ इमेज दिख रही है। जॉन इस फिल्‍म की शूटिंग के दौरन तीन बार घायल हो गए थे। एक बार उनके घुटने का ऑपरेशन भी हुआ था। साथ ही दोनों हाथ भी टूटे और एक बार पीठ भी जख्मी हुई थी। हाल ही में आई सोनाक्षी की फिल्‍म ’अकीरा’ के बाद एक बार फिर सोनाक्षी सिन्‍हा दमदार एक्‍शन करती है दिख रही है। फिल्म ’अकीरा’ में सोनाक्षी सिन्हा ने महिलाओं पर होने वाले जुर्म और हिंसा के खिलाफ लड़ाई लड़ी थीं। इस फिल्‍म में सोनाक्षी सिन्‍हा का जबर्दस्त एक्शन का देखने को मिला था।

जॉन ने ट्विटर पर शेयर किया ट्रेलर

अभिनेता जॉन अब्राहम ने अपने ट्विटर अकाउंट पर आने वाली फिल्‍म ‘फोर्स-2’ का ट्रेलर शेयर किया है। बता दें, हाल ही में इस फिल्‍म के कुछ पोस्‍टर भी रिलीज भी किए गए थे और उन पोस्‍टर पर ‘The R.A.W Truth’ लिखा हुआ था, जो सस्पेंस क्रिएट कर रहे थे।

फिल्‍म की कहानी

वहीं इस फिल्‍म की कहानी को लेकर कहा जा रहा है, कि फिल्‍म ‘फोर्स-2’ की कहानी वहीं से शुरू होगी, जहां से फिल्म ‘फोर्स’ की कहानी खत्म हुई थी। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्‍हा एक कॉलेज स्टूडेंट का रोल कर रही हैं। जिसे जल्दी गुस्सा आ जाता है। इस फिल्‍म के प्रमोशन के लिए अभिनेता जॉन अब्राहम और अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्‍हा सोनी टीवी पर आने वाला कपिल के शो पर भी गए थे।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button