बॉलीवुड

एक बाइक राइड के दौरान ही माधुरी को हो गया था श्रीराम नेने से प्यार : जाने उनकी cute Love story

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित आज मना रही है, अपना 53वां जन्मदिन


भारत में करोड़ों दिलों पर राज करने वाली धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित आज अपना 53वां जन्मदिन मना रही है। माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस है, जो आज भी अपने दिलकश अंदाज से लाखों लोगों के दिलों पर छाईं हुई है। माधुरी ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत 1984 में फिल्म ‘अबोध’ से की थी। जब माधुरी सत्रह साल की थी। माधुरी को इस फिल्म से ऐसी सफलता मिली कि फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अभी तक माधुरी दीक्षित कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी है। माधुरी न सिर्फ एक बेहतरीन कलाकार है साथ ही वो एक ट्रेंड कथक डांसर भी है।  

1999 में माधुरी ने क्यों ले लिया था फिल्मों से ब्रेक

जब 1999 में माधुरी ने डॉ श्रीराम नेने से शादी की तो उसके बाद उन्होंने फिल्मों से ब्रेक ले लिया। माधुरी और डॉ श्रीराम नेने की अरेंज मैरिज हुई थी। श्रीराम नेने को माधुरी के माता पिता ने उनके लिए पसंद किया था। 17 अक्टूबर 1999 में माधुरी और डॉ श्रीराम नेने शादी के बंधन में भी बंध गए। लेकिन माधुरी के फैंस के मन में हमेशा एक ही सवाल रहता है कि आखिर कैसे अरेंज मैरिज के बाद दोनों की लवस्टोरी की शुरुआत हुई।
 

कैसे और कब हुई थी माधुरी की डॉ श्रीराम नेने से पहली मुलाकात? 

माधुरी ने भले ही डॉ श्रीराम नेने से अरेंज मैरिज की परन्तु फिर भी दोनों एक दूसरे के प्यार में पागल रहते है। एक इंटरव्यू के दौरान माधुरी ने बताया कि कैसे और कब वो डॉ श्रीराम नेने से मिली। डॉ श्रीराम नेने से माधुरी की पहली मुलाकात संयोग से भाई की पार्टी में हुई थी। गजब की बात तो ये थी कि श्रीराम  को उनके बारे में नहीं पता कि वो एक अभिनेत्री है और हिंदी फिल्मों में काम करती है। पार्टी के दौरान डॉ. श्रीराम नेने ने उनसे पूछा कि क्या आप मेरे साथ पहाड़ों पर बाइक राइड के लिए चलेंगी? इस ऑफर को माधुरी न नहीं कर पायी और दोनों बाइक राइड के लिए चले गए। यहीं से दोनों एक-दूसरे के करीब आए और दोनों को प्यार हो गया।
 

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button