लाइफस्टाइल

कैसे करें देखभाल ऊनी कपड़ों की

क्या आप अपने कपड़ों को नए जैसा बनाए रखना चाहते हैं, तो ध्यान रखे इन बातों का


अब सर्दियाँ आ चुकी हैं और सर्दियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज़ होती है हमारे ऊनी कपड़े, जिनकी देखभाल करने मी अधिकतर हम लोग असफल होते हैं। अब धीरे धीरे सर्दी बढ़ेगी, हम मूज़ कई लोग ऊनी कपड़े निकाल चुके होंगे और कुछ अभी निकालने की तैयारी में होंगे।

ऊनी कपड़ों की देखभाल करना गरमियों के कपड़ों की देखभाल करने से कठिन होता है। परंतु यदि यह अगर सावधानी का प्रयोग करते हुए किया जाए तो इतना भी कठिन काम नही है। इनकी देखरेख के लिए बस थोड़ी सी जानकारी होना आवश्यक है जिन्हें हम आमतौर पर अनदेखा कर देते हैं।

ऊनी कपड़ों को पहनने या प्रयोग में लाने के लिए आवश्यक होता है की पहले उन्हें धो लिया जाए इसकी दो वजह होती हैं पहली तो यह की इन्हें रखने से पहले इनमे कीटनाशक दवा रखी जाती है, धोने से उसका असर ख़त्म हो जाता है और दूसरी वजह यह है की धोने से इसकी गंध भी निकल जाती है।

अब सवाल यह है की इसे धोने का सही तरीक़ा क्या होगा तो आइए जाने ऊनी कपड़ों को धोने का सही तरीक़ा:-

  • कपड़ों को निकालने के बाद उन्हें 2-3 दिन धूप दिखाएँ।
  • यदि कोई दाग़ दिखे तो पहले केवल दाग़ को छूटाऐं।
  • दाग़ निकलने पर इन कपड़ों को किसी माइल्ड डिटर्जेंट में भिगोकर रख दें। या फिर ऊनी कपड़ों के लिए बने लिक्विड का भी प्रयोग किया जा सकता है।
  • कपड़ों को हल्के हाथ से मलें और पानी निकलने पर सुखाने के लिए डाल दें।
 ऊनी कपड़े
ऊनी कपड़े

यहाँ पढ़ें : जानिए क्या होते है वेसिलीन के फायदे

सावधानी

 

  • ड्राइअर का प्रयोग भूलकर भी ना करें।
  • धोने के लिए गरम पानी का इस्तेमाल ना करें।

 

देखभाल:

  • वॉशिंग मशीन के प्रयोग को तो अलविदा ही कहना बेहतर होगा क्योंकि इससे कपड़ों की लुक ख़राब हो जाती है। मशीन में कपड़े धोने से वे जल्दी पुराने हो जाते हैं।
  • कपड़ों की साफ़ रखने के लिए उन्हें मुलायम ब्रश से समय समय पर झाड़ते रहें।
  • कम्बल और रज़ाई और बिस्तरों को थोड़े थोड़े समय के बाद हवा लगाते रहें।
  • दाग़ धब्बे छूटाने के लिए कपड़े को अधिक रगड़े नही। उन्हें ड्राई क्लीन कराएँ। या फिर खास तौर पर ऊनी कपड़ों के लिए बने डिटर्जेंट ka प्रयोग करें।
  • कपड़ों को तार या रस्सी पर ना सुखाएँ इससे उनका आकर बिगड़ जात है।
  • कपड़ों की सलवट हटाने के लिए हमेशा स्टीम आयरन का प्रयोग करें।
  • कपड़ों को पैक के के रखने से पहले धूप ज़रूर लगाएँ।
  • नैपथलीन की गोली रखना ना भूलें।
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button