लाइफस्टाइल

इस बार दीवाली पर दिए कुछ ऐसे सजाएं

दीवाली की सजावट


दीवाली आने में अब बस कुछ घंटों का वक्त ही बचा है। दीवाली में पकवान की खुशबू से अगर घर महकता है, तो घर के चारों ओर दिए जलाने से घर जगमगाता भी है। साथ ही अगर दीवाली के मौके पर घर में दीए ना जलें तो दीवाली कैसी। हम चाहे घर में कितनी भी लाइट क्यों ना लगा दें, मगर दीयों की अपनी ही एक बात होती है। दीवाली के त्योहार में चारों तरफ दीयों की जगमगाहट देखते ही बनती है। सब लोग अपने घर को हर साल दिए से सजाते है, मगर एक ही तरह के  दिए लगाने से आप भी और उसे देखने वाले भी शायद बोर हो गए होंगे। इसलिए क्यों आप इस साल कुछ नए तरीके से और कुछ हट कर दीए सजाएं। ताकि देखने वाले भी दिखते ही रहा जाएं।

इस बार दीवाली पर दिए कुछ ऐसे सजाएं
दीयों को ऐसे सजाएं

यहां पढ़ें : आप सभी को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं

आज हम आप को बताएंगे कैसे सजाएं आप अपने दिएः-

  • सबसे पहले जब आप बाजार से मिट्टी के दिए खरीदकर लाएं तो उन्हें रात भर पानी में भिगो कर रखें, ताकि मिट्टी के दिए पानी सोख ले। साथ ही दिए में अगर कोई रंग होता है, तो वो भी निकल जाता है और इस से बाद में दिए कम तेल सोखते है।
  • इस बार दीवाली पर दिए कुछ ऐसे सजाएं
    दीयों को मोती से भी सजा सकती है
  • पानी में भिगोने के अगले दिन दियों को पानी से बाहर निकाल कर पोंछ लें। इसके बाद सभी दीयों पर पेंट या फिर मनचाही डिजाइन करें। दीयों को रंगने से पहले सफेद रंग या प्राइमर का प्रयोग करना ना भूल करें। इस से दीयों पर रंग उभरकर आता है। दीए पर लगे प्राइमर के सूखने के बाद मनचाहे रंग से दीयों को पेंट करें। इसके लिए आप लाल रंग, मेरून, पीला, हरा, नारंगी आदि कोई भी रंग का प्रयोग कर सकती है।
  • दीयों से रंग सूख जाने के बाद ब्रश से आप दिए पर कंट्रास्ट रंगों से मनचाही डिजाइन बना सकते हैं। दिए पर पारंपरिक लुक देने के लिए आप चाहें तो सिर्फ बॉडर पर कलर करके कंगूरे बना सकती है।
  •  अगर आप डिजाइन के अलावा कुछ नया लुक देना चाहती  हैं, तो दीयों पर मोती, कुंदन या कुछ और लगा कर सजा सकती है।
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button