लाइफस्टाइल

इस दीवाली इन 5 तरीको से अपना घर सजाए

इस दीवाली इन 5 तरीको से सजावट करें अपने घर की


त्योहारों का समय है और हर जगह रौनकें लगी है। दुकाने, घर और सड़कों को सजाया जा रहा है। तो इस दीवाली, सजावट के लिए ये 5 तरीके ज़रूर अपनाये।

इस दीवाली इन 5 तरीको से सजावट करें अपने घर की
रंगोली
  • रंगोली

मुख्य द्वार पर रंगोली बनाये। रंगोली बनाना हमारी सभ्यता का हिस्सा तो है ही, पर त्योहारों के समय में रंगोली घर की शोभा और सुंदरता दोनों को चार चाँद लगा देती है। आप रंगोली फूलों और रंगों से बना सकते है।

  • लाइट

दीवाली के मौके पर अलग अलग प्रकार की लाइट्स मिलती है। रंग बिरंगी लाइट्स का प्रयोग आप अपनी मुख्य द्वार, कमरा, खिड़की पर कर सकते है। लाइट्स लगाने से आपका घर और भी आकर्षक लगेगा।

इस दीवाली इन 5 तरीको से सजावट करें अपने घर की
दिया

यहाँ पढ़ें : इस बार दीवाली पर दिए कुछ ऐसे सजाएं

  • दिया

घर की चौखट पर या सीढ़ियो पर दीये रखे जाए तो उनकी शोभा अलग ही होती है। अलग अलग रंग के दिये बहुत ही सुंदर लगते है। आजकल बाज़ार में ना-ना प्रकार के दिये मिलते है : मिट्टी के, प्लास्टिक के, धातु के।

इस दीवाली इन 5 तरीको से सजावट करें अपने घर की
फूल
  • फूल

फूल अपने आप में बहुत सुंदर होते है। जब उनका प्रयोग घर सजाने के लिए किया जाता है तो वो हर चीज़ को और भी ज़्यादा सुन्दर बना देते है। फूलो का प्रयोग आप रंगोली में, दरवाज़े पर या दियो के आस पास कर सकते है।

  • कपड़ा

इस दीवाली हर चीज़ से हटके कुछ करना हो तो आप पुराने दुपट्टा का इस्तेमाल कर सकते है। अलग अलग रंग के दुपट्टे का प्रयोग आप अपना घर सजाने में कर सकते हैं। दुपट्टे के अलावा आप नेट के कपडे का प्रयोग भी कर सकते है।

ये सब तरीके बहरी सुंदरता बढ़ाने के लिए है। अगर सच में सब आकर्षक दिखाना हो तो दिल से खुश होना। ये सबसे ज़रूरी है। और ये ख़ुशी ही आपकी और आपके घर की सुंदरता को बढ़ा कर उस पर चार चाँद लगा देगी।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button