लाइफस्टाइल

किन बातों का करे अपने माता पिता का शुक्रिया

माता पिता का शुक्रिया


हमारे माता पिता सिर्फ हमारे जन्मदाता नहीं होते। उन्होंने हमें जीवन दिया होता है। जब तक हम खुद स्वतंत्र हो कर, खुद अपने पैरों पर खड़े नहीं होते तब तक वो हमें सहारा देते है। हमारी हर माँग और हमारी हर ज़रूरत को पूरा करते है। बिना शिकायत करे हमारा हर नखरा और हर ड्रामा सहते है। ऐसी अनगिनत बाते है जिनके लिए हमे अपने माता पिता का शुक्रिया करना चाहिए। पर अपने इस व्यस्त जीवन में हम उनके त्याग और उनकी निष्ठा को भूल ही जाते है। तो इन बातों के लिए अपने माता पिता का शुक्रिया ज़रूर करे:-

  1. उन्ही के कारण आप अपने पैरों पर खड़े है। वही है जिनकी वजह से आप अपनी ज़िन्दगी में आगे बढ़ रहे है। उन्होंने आपको सींचा और आज इस दुनिया में खड़े हो कर अपनी काबिलियत साबित करने के लायक बनाया।
  2. बचपन में आपको आपने हाथ से खाना खिलाया। और बड़े होने पर आपके लिए खाना तैयार रखा। आपके व्यस्त समय के अनुसार, आपकी माँ आपके लिए खाना बनाती थी। और सब कुछ आपकी पसंद के अनुसार।
  3. आपकी हर बात को सुना और समझा। यही नही, आपको ऐसा ज्ञान दिया जो शायद आपको स्कूल में भी नही मिलता। आपको ज़िंदगी सही ढंग से जीने के लिए सभी प्रकार के सुझाव दिए। उन्होंने अपने अनुभव से आपको सही और गलत में फर्क करना भी सिखाया।
  4. किन बातों का करे अपने माता पिता का शुक्रिया
    वो हमारे दोस्त भी बने

    यहाँ पढ़ें : कुछ बाते जो आप रोज़ाना खुद को याद दिलाए

  5. उन्होंनो आपके हर शौक और पसंद को बढ़ावा दिया। आपकी एक ही चीज़ को हज़ारो बार देखा और उनको वो हर बार पसंद आया। ना ही तो कभी उनको उस में कभी कोई कमी लगी और ना ही कभी कुछ गलत लगा। उन्होंनो हमेशा आपको सपोर्ट किया।
  6. उन्होंने आपको हर समय सुरक्षित महसूस करवाया। चाहे वो दिन में सुनसान सड़कों पर चलते हुए हो या रात को घर पर ही बुरा सपना देखने के बाद। उन्होंनो कभी आपका साथ नहीं छोड़ा। आपके हर ऐसे समय में वो आपकी ढाल बने।
  7. चाहे उन्हें हमसे कितनी ही उम्मीदे क्यों ना हो, वो जानते है हम कौन है और हमारी काबिलियत क्या है। उन्होंने हमारे सभी कमियों को अपनाया और हमे फिर भी अपना मान कर हमे ज़िंदगी जीने दी।

हम अपने माता पिता के कर्ज़दार है। उन्होंने अपनी पूरी ज़िंदगी हमारे नाम कर दी और कभी शिकायत भी नहीं करी। वो सिर्फ हमारे माता पिता नहीं, पर वो हमारे दोस्त, सहयोगी, मार्गदर्शक भी बने।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button