सुझाव

स्त्री की नाक से जाने ये बातें….

नाक सिर्फ सुंदरता के लिए ही नहीं होती बल्कि


किसी व्यक्ति की जन्मकुंड़ली नहीं होने पर भी उन्हें घबराने की जरुरत नहीं हैं क्योंकि किसी भी व्यक्ति के भाग्य के बारे में किसी का चेहरा देख कर भी बताया जा सकता है। आप सोच में पड़ गए होगें कि ऐसा कैसे हो सकता है? आपको अपने दिमाग पर इतना ज़ोर देने की जरुरत नहीं है क्योंकि ये काफी आसान काम है, लड़कियां अक्सर आइनें के सामने घंटो खड़े होकर अपना चेहरा देखती रहती हैं कि वो खुबसूरत हैं या नहीं।

आज हम लड़कियों के उसी चेहरे के एक सबसे खुबसूरत हिस्से के बारे में बात करेगें जिसके बिना वह साँस नहीं ले सकती हैं…..समझ गए न…. हम किसके बारे में बात कर रहे हैं…जी हां!! हम बात कर रहें हैं सौंदर्य का प्रतीक मानी जाने वाली ‘नाक’ की। नाक सिर्फ सुंदरता के लिए ही नहीं होती बल्कि स्‍त्री की नाक उसका व्‍यक्तित्‍व भी बयां करती है। किसी स्‍त्री के नाक देखकर उसके बारे में कैसे आंकलन किया जा सकता है आईए हम आपको बताते हैं :

मोटी नाक …यदि किसी स्त्री की नाक मोटी होती है तो वह स्त्री सामाजिक व पारिवारिक रुप से मिलनसार होती है और सौम्‍य स्‍वभाव की होती है।

लंबी नाक… जिस स्त्री की नाक लंबी होती है बुद्धिमान होती है और कभी-कभी ऐसी स्त्रियां अपने क्रोध पर काबू न पाने के कारण बड़ी से बड़ी मुसीबत में पड़ जाती है।

चपटी नाक: जिस स्त्री की नाक चपटी होती है वह शिक्षित होने के बावजूद भी अनपढ़ों जैसी बाते किया करती हैं।

स्त्री की नाक से जाने ये बातें....

नाक के बायीं ओर तिल हो : जिस स्त्री की नाक के बायीं तरफ तिल ….. वह अपने पति से प्रेम करनी वाली तथा परिवार के प्रति समर्पण के भाव रखती है। इन्हे नौकरी भी मिलने की सम्भावना रहती है। नाक की दायी ओर तिल….

जिस स्त्री की नाक के दायीं तरफ तिल हो, वह स्त्री सुन्दर, सौभाग्यशाली होती है।

नाक के ठीक बीच में तिल…. जिस स्त्री की नाक के ठीक बीच में तिल होता है वह स्त्री धनवान, पुत्रवान, सौभाग्यवान तथा अनेक कलाओं की जानकार होती है। ऐसी स्त्रियां यदि नौकरी करती है तो वह उच्च पद को शीघ्र ही प्राप्त कर लेती है। तोते जैसी नाक हो….

जिस स्त्री की नाक तोते जैसी होती है उस स्त्री की वाणी में मधुरता होती है तथा घरेलू कार्यो में काफी दक्ष होती हैं। ऐसी स्त्रियों को परिवार का सुख व सहयोग हमेशा मिलता रहता है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button