मनोरंजन

रील लाइफ में टीवी पर तो हिट जोड़ियां, रियल लाइफ में नहीं पसंन्द है एक दूसरे की शक्ल

अनबन इतनी ज्यादा की सेट पर ही थप्पड़ जड़ दिया


टीवी सितारे जितने खुश एक दूसरे के साथ पर्दे पर काम करते हुए दिखते हैं जरूरी नहीं की वो असल जिंदगी में भी एक दूसरे को भी उतना ही ज्यादा पसंद करते हो। अगर हम बॉलीवुड सितारों की बात करें तो वो एक दूसरे को पसंद नहीं भी करते तो उन्हें ज्यादा समय के लिए
साथ में काम नहीं करना होता। लेकिन टीवी सितारों को लम्बे समय तक साथ में काम
करना पड़ता है अगर टीवी के ऑनस्क्रीन कपल एक दूसरे को ना पसंद करने लगें तो उनके लिए एक दूसरे के साथ काम करना बेहद मुश्किल हो जाता है। तो चलिए आज हम आपको उन टीवी सितारों के बारे में बताएंगे जो असल जिंदगी में तो एक दूसरे की शक्ल तक देखना पसंद नहीं करते। लेकिन पर्दे पर उनकी जबरदस्त केमेस्ट्री नजर आती है। और उनके फैंस उन्हें साथ देख कर बहुत ज्यादा खुश
होते हैं। चलिए जानते है उनके बारे में।

दीपिका सिंह और अनस राशिद: दीपिका सिंह और अनस राशिद ये नाम शायद आपको याद न हो लेकिन टीवी शो “दीया और बाती हम” के संध्या और सूरज आपको जरूर याद होंगे। पर्दे पर तो दीपिका सिंह और अनस राशिद की जोड़ी को दर्शकों द्वारा बहुत ज्यादा पसंद किया गया है। लेकिन आपको बता दें कि टीवी की ये लव बर्ड्स कैमरा ऑफ होते ही एक दूसरे से दूरी बना लेते थे। खबरों की माने तो शूटिंग के दौरान अनस ने दीपिका के साथ बद्तमीजी भी करने की कोशिश की थी। जिसके लिए दीपिका ने उन्हें थप्पड़ भी जड़ दिया था।

और पढ़ें: जाने उन टीवी सितारों के बारे में जो हुए आर्थिक तंगी के शिकार

विवान डीसेना और दृष्टि धामी: आपको बता दे कि विवान डीसेना और दृष्टि धामी जो की मधुबाला की बेहद ही खूबसूरत जोड़ी है। टीवी शो मधुबाला के द्वारा विवान और दृष्टि की जोड़ी ने लाखों फैंस का दिल जीत लिया था। इस शो में दृष्टि धामी के अभिनय को लोगों ने जितना
पसंद किया उससे कई ज्यादा गुना उन्होंने दोनों की
केमेस्ट्री को पसंद किया था। लेकिन आपको बता दें कि शूटिंग के दौरान अक्सर ऐसी खबरें आती थी कि दोनों साथ में काम करना बिलकुल भी पसंद नहीं करते।

श्वेता तिवारी और सिजेन खान: श्वेता तिवारी और सिजेन खान ये नाम शायद आपको याद न हो लेकिन टीवी शो “कसौटी जिंदगी की” के प्रेरणा और अनुराग ये नाम
आपको जरूर याद होगा। आपको बता दे कि श्वेता तिवारी और सिजेन खान ने इस टीवी शो के द्वारा उस समय लोगों को प्यार का मतलब सिखाया था। अगर हम बात करें इन दोनों की केमेस्ट्री की तो दोनों की केमेस्ट्री के लोग आज भी दीवाने हैं। आपको बता दे कि उन दिनों खबरें आईं थीं कि सिजेन और श्वेता का अफेयर चल रहा है। लेकिन उसके बाद उसके बीच अनबन की खबरें सामने आने लगीं, जिसे की ये खबर गलत साबित हो गयी।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button