लाइफस्टाइल

इन आदतों का मतलब आप हैं दिलकश इंसान

बनना है दिलकश तो अपनाइए ये आदतें


कई लोग कहते हैं की ज़रूरी नही की लोग उन्हें पसंद करें या नही और उन्हें किसी के पसंद करने ना करने से कोई फ़र्क़ नही पड़ता परंतु ऐसा नही है सबसे बड़े अंतर्मुखी मनुष्य यानी इंट्रवर्ट को भी एक ऐसे इंसान की ज़रूरत होती है जो उसे समझे और उसे प्यार कर सके नही तो वह इंसान भी अकेला महसूस करने लगेगा। कुछ लोग ऐसे होते हैं की उनकी आदतें उनके हाव भाव तुरंत ही इंसान का दिल जीत लेती हैं।

ऐसे लोगों की कुछ ख़ास आदतें होती हैं। ऐसे हमें कयी लोग मिलते है जिनके आस पास हम और बाक़ी अन्य लोग भी रहना पसंद करते हैं। ऐसे लोग समाज में अपनी बहुत ख़ास छवि बना के रखते हैं और उनके चाहने वाले लोग उनसे हर मुलाक़ात का इंतज़ार करते हैं और उनसे दूर  भागने का तो सवाल ही नही उठता। ऐसी ही कुछ आदतों की सूची नीचे है आपने ये आदतें कयी लोगों में नोटिस भी की होंगी परंतु अब वक़्त है इन्हें अपनाने का।

  1. आप अपने आप को सर्वज्ञाता नही समझते। किसी भी बात के बीच में घुसकर यह दिखाना की आपको सब मालूम है उचित नही है। आपको करना यह चाहिए की आप सामने वाले इंसान की बात ध्यान से सुने और फिर उसमें से ठीक सवाल पूछें। जो लोग ऐसा करते हैं लोग उन्हें पसंद करते हैं और साथ ही साथ उनकी सलाह लेना भी अच्छा समझते हैं।
  2. इन आदतों का मतलब आप हैं दिलकश इंसान

  3. आप अपने काम से ही काम रखते हैं। ऐसे लोगों को कोई पसंद नही करता जिन्हें दूसरों की बातों में टाँग अड़ाने की आदत होती है। इंसान को यह पता होना आवश्यक है की कहाँ पर उनके विचारों की ज़रूरत है और कहाँ नही।
  4. आप अपने मन में किसी के लिए द्वेष नही रखते और भीतर ही भीतर पुरानी बातों को लेकर नही कुढ़ते। ऐसे लोगों को सभी पसंद करते हैं जो किसी के लिए कैसी भी ईर्ष्या या बुरी भावना भी रखते और वे हमेशा ही पुरानी बातों को भुलाकर नया भविष्य स्थापित करने में विश्वास रखते हैं।
  5. आप धैर्यवान हैं। आप लोगों को उनकी ग़लतियाँ सुधारने के अवसर देते हैं । आपकी ऐसी आदतें आपको और चाहीता बनाती हैं। इनसे आप लोगों की नज़रों में समझदार बनते हैं और इसलिए लोग आप पर विश्वास भी कर पाते हैं।
  6. आप लोगों की सच्चे दिल से तारीफ़ भी करते हैं। आप जब किसी मनुष्य की तारीफ़ कर उसके बारे  में उसे बताते हैं तो जब अगली बार आपको वह इंसान मिलता है तब वह आपको देखकर वही बात याद कर मुस्कराता है। आपकी यह आदत भी आपको दिलकश बनती है।
  7. आप लोगों की अच्छी आदतें अधिक नोटिस करते हैं। जब हम अपने से अलग स्वभाव के लोगों के साथ रहते हैं तो उनकी बुरी आदतें जल्दी नज़र आती हैं जिनसे लोगों में तनाव पैदा होता है। परंतु यदि आप उनकी अच्छी आदतें देखते हैं तो आपके रिश्ते और बेहतर होते हैं।
  8. आप किसी भी बात का सीधा निष्कर्ष नही निकालते। ऐसे लोगों से सबसे ज़्यादा चिड़चिड़ाहट होती है जो पूरी बात सुने बिना ही निष्कर्ष पर पहुँच जाते हैं। हर मनुष्य चाहता है की उसकी बात पूरी सुनी जाए और फिर धीरे धीरे निष्कर्ष निकाला जाए। जो व्यक्ति ऐसा ही करते हैं वे दिलकश होते हैं।
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button