भारत

एमसीडी हड़ताल का चौथा दिन, पीडब्लूडी की टीमें सड़कों पर सफाई के लिए उतरीं!

एमसीडी के कर्मचारियों की बकाया राशि का भुगतान न करने के विरोध में दिल्ली सरकार के खिलाफ कर्मचारियों द्वारा शुरू की गई हड़ताल शनिवार को लगातार चौथे दिन भी जारी है। ये सभी लोग 4 महीने से सैलेरी न मिलने की वजय से हड़ताल पर है।

इन कर्मचारियों ने हाल ही में अपनी मांग पूरा करने के लिए दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल के घर के बाहर भी प्रदर्शन किया। इससे पहले ये कर्मचारी सीएम के घर के बाहर भी प्रदर्शन कर चुके हैं। साथ ही बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया हुआ है।

एमसीडी हड़ताल का चौथा दिन, पीडब्लूडी  की टीमें सड़कों पर सफाई के लिए उतरीं!

इन सब के चलतें कचरा हटवाने का जिम्मा पीडब्लूडी (लोक निर्माण विभाग) को सौंप दिया गया है। पीडब्लूडी के मंत्री ‘सत्येंद्र जैन’ ने एक टास्क फोर्स बना दी है और पूरे शहर से कचरा हटाने का आदेश भी दे दिया है। इसके लिए करीब 100 ट्रक लाए गए हैं और हर ट्रक पर 10 वर्कर रखे हैं।

एमसीडी के करीब 1.5 लाख कर्मचारी बुधवार से हड़ताल पर हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि मांगें न मानी जाने पर 1 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। एमसीडी कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने की वजह से लगातार सड़कों पर गंदगी बढ़ती जा रही है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button