टेक्नॉलॉजी

Google Pay UPI: गूगल पे पर किसी को ब्लॉक करना है तो ये है स्टेप बाई स्टेप प्रॉसेस, जानें कॉन्टैक्ट को रिपोर्ट करने का तरीका

Google Pay UPI: फोन में डिजिटल पेमेंट के लिए यूपीआई ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। क्या आप जानते हैं गूगल पे पर यूजर को दूसरे लोगों को ब्लॉक करने की सुविधा भी मिलती है। जी हां गूगल पे यूजर को प्राइवेसी सेटिंग के साथ इस तरह की सुविधा पेश की जाती है।

Google Pay UPI: एक बार ब्लॉक करने पर दोबारा कभी कॉन्टैक्ट नहीं कर सकता गूगल पे यूजर्स

टेक्नोलॉजी के इस दौर में वित्तीय लेनदेन करने के लिए बहुत ही ऐप्स आ गए हैं। खासतौर पर नोटबंदी के बाद नकद की जरूरत से उभरने के लिए ये ऐप्स प्रचलित हुईं। आप किस ऐप का इस्तेमाल करते हैं, Google Pay, PhonePe, Paytm, या फिर कोई और। Google Pay UPI मार्केट में कई ऑनलाइन पेमेंट ऐप हैं, जिनका आप इस्तेमाल कर सकते हैं। आप Google Pay, PhonePe आदि का इस्तेमाल न सिर्फ पैसे भेजने या पाने के लिए बल्कि मैसेज भेजने के लिए भी कर सकते हैं।

लेकिन ऐसे उदाहरण हैं जब आपको इन ऐप्स पर लोगों से पैसे की रिक्वेस्ट या यहां तक कि मैसेज प्राप्त होने लगते हैं। अगर आप एक गूगल पे यूजर्स हैं तो इसके बारे में चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है, Google Pay UPI क्योंकि आप ऐसे कॉन्टैक्ट्स को सिर्फ ब्लॉक या रिपोर्ट कर सकते हैं। गूगल पे के सपोर्ट पेज ने बताया कि ‘अगर कोई अनजान व्यक्ति आपसे पैसे की रिक्वेस्ट करता है या आप नहीं चाहते हैं कि कोई आपसे गूगल पे पर कॉन्टैक्ट करे तो आप रिक्वेस्ट भेजने पर उन्हें ब्लॉक कर सकते हैं।’

हैंगआउट पर भी हो जाएगा ब्लॉक Google Pay UPI

ध्यान देने वाली बात यह है कि अगर आप किसी को गूगल पे पर ब्लॉक करते हैं तो उन्हें कुछ अन्य गूगल प्रोडक्ट, जैसे गूगल फोटो और हैंगआउट पर भी ब्लॉक कर दिया जाएगा। यहां हम आपको उस स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस के बारे में बता रहे हैं, जिससे आप किसी को गूगल पे पर ब्लॉक कर सकते हैं या फिर रिपोर्ट कर सकते हैं।

दोबारा कभी कॉन्टैक्ट नहीं कर सकता यूजर्स Google Pay UPI

गूगल पे पर प्राइवेसी सेटिंग के साथ दूसरे यूजर्स को ब्लॉक करने की सुविधा मिलती है। गूगल पे पर अगर किसी यूजर को ब्लॉक कर देते हैं तो यह दूसरा गूगल पे यूजर भविष्य में गूगल पे के जरिए आपसे किसी तरह का कॉन्टैक्ट नहीं कर सकेगा। इतना ही नहीं, गूगल का कहना है कि गूगल पे पर ब्लॉक करने से दूसरा यूजर आपको किसी भी गूगल सर्विस के जरिए कॉन्टैक्ट नहीं कर सकता है।

Read More:- Whatsapp New Feature: अब व्हाट्सएप पर भी HD में शेयर कर सकेंगे वीडियो और फोटो, जानें कहां से ऑन होगी सेटिंग्स

गूगल पे पर अनजान लोगों को ब्लॉक करने का ये है स्टेप बाई स्टेप प्रॉसेस Google Pay UPI

  • सबसे पहले गूगल पे ऐप ओपन करना होगा।
  • अब जिस यूजर को ब्लॉक करना चाहते हैं, उसके चैट पेज पर आना होगा।
  • अब टॉप राइट कॉर्नर पर सेटिंग्स के ऑप्शन पर आना होगा।
  • अब Block This Person के ऑप्शन पर टैप करना होगा।
  • अब स्क्रीन पर Block का पॉप अप शो होगा, इस पर क्लिक करना होगा।

iPhone पर Google Pay यूजर को कैसे करें ब्लॉक Google Pay UPI

  • सबसे पहले आपको गूगल पे ओपन करना है।
  • स्क्रीन के नीचे से अपने कॉन्टैक्ट दिखाने के लिए अपनी उंगली को ऊपर की ओर स्लाइड कीजिए।
  • उस व्यक्ति को टैप कीजिए, जिसे आप ब्लॉक करना चाहते हैं।
  • मोर पर टैप करें और फिर ब्लॉक कीजिए।
  • अगर आप उस व्यक्ति को अनब्लॉक करना चाहते हैं तो आपको अनब्लॉक पर क्लिक करना पड़ेगा।

We’re now on WhatsApp. Click to join

Google Pay पर किसी को कैसे करें रिपोर्ट Google Pay UPI

  • अपनी डिवाइस पर गूगल पे ऐप ओपन कीजिए।
  • उस कॉन्टैक्ट का चयन कीजिए, जिसकी आप रिपोर्ट करना चाहते हैं।
  • पे पर टैप कीजिए।
  • सबसे ऊपर दाईं ओर रिपोर्ट यूजर का चयन करें।
  • उन कारणों का चयन कीजिए, जिनकी वजह से आप यूजर्स को रिपोर्ट करना चाहते हैं।
  • रिपोर्ट पर टैप कीजिए और यूजर्स को ब्लॉक कीजिए।

UPI ऐप पर कब करें कॉन्टैक्ट को ब्लॉक Google Pay UPI

यहां समझने की जरूरत है कि गूगल पे जैसे यूपीआई ऐप पर हर किसी कॉन्टैक्ट को ब्लॉक नहीं किया जाना चाहिए। खासकर उन यूजर्स को ब्लॉक करना सही नहीं होगा, जिनसे अक्सर लेनदेन होता रहता है। ब्लॉक सेटिंग उन यूजर्स के लिए काम की हो सकती है, जो किसी अनजान यूजर को पेमेंट करने के बाद दोबारा इन लोगों से कॉन्टैक्ट नहीं करना चाहते।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button