लाइफस्टाइल

Tarot Card Readers : 5 टैरो कार्ड रीडर्स जिन्हें आप Instagram पर कर सकते हैं फॉलो

Tarot Card Readers : अपने भविष्य को जानें इन टॉप टैरो कार्ड रीडर्स की मदद से


Highlights-

. टैरो कार्ड रीडिंग एक ऐसा माध्यम है जिसमें व्यक्ति भूत भविष्य एवं वर्तमान के विषय में जान सकता है।

. रूपल कांत, रूची कुमार और साक्षी राजपूत टैरो कार्ड रीडिंग में कुछ ऐसे नाम हैं जिनसे आप अपने जीवन से जुड़े सवालों के जवाब पूछ सकते हैँ।

Tarot Card Readers : टैरो कार्ड रीडिंग एक ऐसा माध्यम है जिसमें व्यक्ति अपने भूत भविष्य एवं वर्तमान के विषय में जान सकता है। यह ज्योतिष का ही एक प्रकार माना जाता है। इस प्रक्रिया में प्रश्न-उत्तर के रूप में जीवन से जुड़ी गतिविधियों को जानने की कोशिश की जाती है।

आज हम आपके सामने पाँच ऐसे टैरो कार्ड रीडर्स लेकर आए हैं जिनसे आप सीधे इंस्टाग्राम की मदद से जुड़ सकते हैं।

Read More- Emotional Binge Eating: कहीं आप इमोशनल बिंज ईटिंग के शिकार तो नहीं?

1. रूपल कांत

रूपल कांत एक गुरूग्राम, एन सी आर बेस्ड टैरो रीडर हैं। रूपल कांत को टैरो रीडिंग और विभिन्न प्रकार के उपचारों में दो साल का अनुभव है। रूपल कांत का फीड न केवल आपके लिए रीडिंग दिखाता है, बल्कि अगर आप टैरो की दुनिया में अपना किस्मत आजमाना चाहते हैं और टैरो पढ़ना सीखना चाहते हैं तो वह सुझाव भी देती हैं। 22 वर्षीय रूपल कहती हैं कि वह खुद को संतुलित तौर पर आध्यात्मिक और आधुनिक दोनों ही मानती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rupal Kant Official ? (@rupal.kant)

प्रत्येक दिन नये लोगों से जुड़ना रूपल को काफी पसंद है। रूपल एक प्रमाणित टैरो रीडर और आध्यात्मिक उपचारक हैं। रूपल अपने अंतर्ज्ञान से अपने क्लाइंट्स की मदद करती हैं। रूपल का मानना है कि हर कोई अनंत संभावनाओं वाला होता है और यह वह अपनी ज़िम्मेदारी मानती हैं कि वह अपने क्लाइंट्स को सही रास्ता चुनने में मदद करती हैं।  रूपल कांत वैदिक ज्योतिष, सामान्य मार्गदर्शन के बारे में भी बात करती हैं।
आप उनसे Instagram पर जुड़ सकते हैं।

2. रुचि कुमार

रूचि कुमार दिल्ली बेस्ड टैरो कार्ड रीडर हैं। रूचि ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर लोगों से जुड़ना शुरू किया है जहाँ वह साप्ताहिक राशिफल माइंडफुलनेस और मेडिटेशन, प्रेरणा और सकारात्मक पोस्ट के बारे में सुझाव देती हैं। लोग उन्हें प्यार से आंटी कहते हैं।
आप उनसे Instagram पर जुड़ सकते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ruchi Kumar (@ruchi_tarot)

3. नेहा मेहरा

नेहा मेहरा एक टैरो कार्ड रीडर और अंकशास्त्री( Numerologist) हैं। इनका इंस्टाफीड विडियोज़ से भरा है जो आपको टैरो की दुनिया में लेकर जाता है और अपने अंदर आपको झाँकने में मदद करता है। यहाँ आप समझ सकते हैं कि ये कैसे काम करता है, आप कार्ड चुनकर अपनी भविष्यवाणियां सुन सकते हैं, ब्रह्मांड से मेसेज प्राप्त कर सकते हैं और बहुत कुछ। नेहा मेहरा टैरो और सेल्फ – डेवलपमेंट कोर्स के लिए Transformation Flight की संस्थापक हैं।

आप उनसे Instagram पर जुड़ सकते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Neha Mehra (@mehraneha_)

4. पल्लवी चनाना

पल्लवी चनाना टैरो रीडिंग, हीलिंग, क्रिस्टल और बेहतर नींद लाने में मदद करने वाले मेनिफेस्टेशन से लोगों की मदद करती हैं। पल्लवी अपने संतुष्ट ग्राहकों के साथ अपनी बातचीत के स्क्रीनशॉट भी पोस्ट करती हैं।

5. साक्षी राजपूत

साक्षी राजपूत टैरो कार्ड रीडर और हीलर हैं। उनके पेज का उद्देश्य अपने संरक्षकों को उनकी क्षमताओं का एहसास कराने में मदद करना है। साक्षी के 1700 से अधिक ग्राहक हैं और इनका एक ऑनलाइन स्टोर भी है। वह मेनिफेस्टेशन और एफरमेसन्स के पोस्ट्स साझा करती रहती हैं।आप उनसे Instagram पर जुड़ सकते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button