हॉट टॉपिक्स

Taj Mahotsav 2022: जाने क्यों मनाया जाता है ताज महोत्सव?

Taj Mahotsav 2022: जाने क्या होता है ताज महोत्सव और साथ ही जाने इसे क्यों मनाया जाता है?


Highlights:

 क्या होता है ताज महोत्सव

इस साल कब मनाया जायेगा ताज महोत्सव

 इस बार की ताज महोत्सव की थीम

 क्या होगी इस बार ताज महोत्सव की एंट्री फीस

Taj Mahotsav 2022: ताज महोत्सव हर साल आगरा में आयोजित होने वाले एक फेस्टिवल में से एक है यह आगरा के सबसे बड़े वार्षिक महोत्सव में से एक है। वैसे तो हर साल ताज महोत्सव फरवरी में आयोजित किया जाता है लेकिन इस बार चुनावों के कारण इससे मार्च में आयोजित किया जायेगा। बता दें कि ताज महोत्सव में हिस्सा न सिर्फ भारत बल्कि दुनियाभर से पर्यटकों की भीड़ जुटती है।

ताजमहल मात्र हमारे देश की न सिर्फ एक प्राचीन इमारत है बल्कि यह हमारी संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भी है ताजमहल हमारे देश की आन और भी पहचान है आज के समय पर ताजमहल न सिर्फ भारतीयों को अपनी तरफ आकर्षित करता है बल्कि ये विश्व के लाखों पर्यटकों को भी अपनी तरफ खींचता है। ताजमहल के दीदार को और ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए और पर्यटन को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए ही भारतीय पर्यटन विभाग ने ताज महोत्सव की शुरुआत की थी इस साल ताज महोत्सव 9 दिनों तक चलेगा। जिसकी शुरुआत 20 मार्च से होगी और वो 29 मार्च तक चलेगा।

 क्यों मनाया जाता है ताज महोत्सव?

आगरा पर्यटन विभाग द्वारा आगरा में टूरिज्म बढ़ाने के लिए हर साल ताज महोत्सव का आयोजन किया जाता है। ये बात तो हम सभी लोग जानते है कि टूरिज्म बढ़ने से देश की आय में वृद्धि होती है। जितना हमारे देश में टूरिज्म बढ़ेगा उतना ही हमारे देश को विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि होती है।

Read More- Co-Parenting: बॉलीवुड सितारें जो तलाक के बाद बच्चों की जिम्मेदारी संभालने के लिए बने दोस्त, इनसे ले सीख

 इस बार की ताज महोत्सव की थीम

हर साल आगरा में टूरिज्म बढ़ाने के लिए आगरा पर्यटन विभाग द्वारा ताज महोत्सव मनाया जाता है और इस खास महोत्सव के लिए हर साल एक थीम भी जारी की जाती है। साल 2015 में ताज महोत्सव की थीम “संस्कृति का सतरंगी उत्सव” थी, तो वही 2016 में ताज महोत्सव की थीम “हम एक संस्कृति अनेक” नाम दिया गया था। 2017 में ताज महोत्सव की थीम “विरासत” रखा गया था। तो वही 2018 और 2019 की थीम ‘धरोहर” और ‘परंपरा’ रखा गया। वर्ष 2020 और 2021 में कोरोना महामारी को देखते हुए ताज महोत्सव का आयोजन नहीं किया गया था।

लेकिन अभी कोरोना महामारी के केस कम हो रहे है जिसे देखते हुए इस साल आगरा में ताज महोत्सव की तैयारी जोरों पर है। इस साल की थीम ‘आजादी के अमृत महोत्सव के संग ताज महोत्सव के रंग’ है।

Read More- Vastu Tips Living Room: खास वास्तु टिप्स जो आपके घर लाएंगी खुशियों की बहार!

 क्या होगी इस बार ताज महोत्सव की एंट्री फीस?

इस बार ताज महोत्सव की एंट्री फीस 50 रुपये रखी गई है। 12 साल तक के बच्चों और विदेशी पर्यटकों के लिए कोई शुल्क नहीं है और जो सैलानी पूरे 10 दिनों तक इस मेले में भाग लेना चाहते हैं, उन्हें 300 रुपए का भुगतान करना पड़ेगा। इतने कम पैसे लगाकर आप यहां मौजूद हर एक एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं।

Conclusion

ताजमहल मात्र हमारे देश की न सिर्फ एक प्राचीन इमारत है बल्कि यह हमारी संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भी है ताजमहल हमारे देश की आन और भी पहचान है इस लिए आगरा पर्यटन विभाग द्वारा आगरा में टूरिज्म बढ़ाने के लिए हर साल ताज महोत्सव का आयोजन किया जाता है। ये बात तो हम सभी लोग जानते है कि टूरिज्म बढ़ने से देश की आय में वृद्धि होती है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button