मनोरंजन

लंदन की सड़को पर तैमूर का ये अलग अंदाज़, सैफ के साथ कर रहे हैं मस्ती

अपनी आगामी फिल्म में सैफ-करीना आएंगे साथ नज़र


 अबतक के सबसे मशहूर स्टार किड आये दिन अपनी अदाओं से चर्चा का विषय बनें रहते हैं. कभी उनकी तैमूर वाली गुडिया तो कभी बिना पेंट के टीम इंडिया को चेयर करना. किसी न किसी वजह से तैमूर लाइम लाईट में बनें ही रहते हैं. अब फिर एक बार तैमूर सोशल मीडिया में छा गये है , वजह है उनका लंदन की सड़को में मस्ती भरे अंदाज में घूमना.जी हां, इन दिनो तैमूर लंदन की सड़को में पापा सैफ के साथ खूब मस्ती कर रहें हैं.

नजर डालिये इस वीडियो पर-

https://www.instagram.com/p/BzBLmgGlNQB/?utm_source=ig_embed

वीडियो देख कर बन जायेगा आपका दिन

दरअसल सैफ अली खान और करीना कपूर खान इन दिनों लंदन में अपनी आने वाली फिल्म जवानी जानेमन की शूटिंग में व्यस्त चल रहें है , इन दोनो के साथ तैमूर भी फिलहाल लंदन में ही ठहरे हुए है . तैमूर की नई वीडियो लंदन की है. वीडियो में तैमूर फिल्म जवानी जानेमन के सेट पर पापा सैफ के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में तैमूर ब्लू डेनिम के साथ व्हाइट टी शर्ट और व्हाइट शूज पहने हुए नजर आ रहे हैं. तैमूर को अपने पापा संग यूं खेलते देखना किसी का भी दिन बनाने के लिए काफी है.

यहाँ भी पढ़ेः #dontsaybhangi – आयुष्मान खुराना की ‘आर्टिकल-15’ के जरिये भेदभाव मिटाने की कोशिश, साइन करें पिटीशन

इस फिल्म से करेंगी आलिया फर्नीचरवाला अपना डेब्यू

सैफ की फिल्म जवानी जानेमन फैमिली कॉमेडी पर बेस्ड होगी. इस फिल्म में पूजा बेदी की बेटी आलिया फर्नीचरवाला सैफ की बेटी का किरदार निभा रही हैं.

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at info@oneworldnews.com

Back to top button