भारत

सुनील लांबा ने संभाला नौसेना प्रमुख का पदभार

आज नौसेना प्रमुख एडमिरल आर.के धवन के रिटायर होने के बाद वाइस एडमिरल सुनील लांबा ने नौसेना प्रमुख का पद संभाल लिया है। अब लांबा का कार्यकाल 31 मई 2019 तक यानी की तीन साल तक चलेगा।

sunil-lanba

सुनील लांबा

आपको बता दें, 6 मई 2016 को भारत सरकार ने सुनील लांबा को नौसेना की कमान संभालने का फैसला लिया था।

गौरतलब है कि नौसेना प्रमुख लांबा परम विशिष्ट सेवा मेडल समेत सेना के कई पदकों से सम्मानित हैं। इसस पहले  वह मुंबई स्थित पश्चिम कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिग इन चीफ थे। इस साल फरवरी में उन्होंने पश्चिमी कमान के प्रमुख का पद संभाला था।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button