पॉलिटिक्स

रघुराम राजन की नीतियां देश के लिए सही नही, उनकी छुट्टी कर शिकागो भेजो- सुब्रमण्यम स्वामी

बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी अक्सर अपने बयानों से पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी कर देते हैं। इस बार भी उन्होंने ऐसा ही एक विवादित बयान दिया है। सुब्रमण्यम स्वामी ने आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी नीतियां सही नही हैं। उनकी नीतियों ले देश को नुकसान हो रहा है।

0104_swamy

सुब्रमण्यम स्वामी

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है आरबीआई गवर्नर की नीतियां हमारे देश के लिए अनुकूल नहीं हैं। उन्हें वापस शिकागो भेज दिया जाना चाहिए।”

सुब्रमण्यम स्वामी ने रघुराम राजन को देश की खराब आर्थिक स्थिति का जिम्मेदार ठहराया है। सुब्रमण्यम स्वामी का मानना है रघुराम राजन ने मुद्रास्फीति के नाम पर ब्याज दरें बढ़ाई, जिसका बुरा असर देश पर पड़ा।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button