लाइफस्टाइल

क्या आसान होता है चालीस की उम्र के बाद नए रिश्ते की शुरुआत करना

40+ के बाद नए रिश्ते की शुरुआत करते हुए ध्यान रखें ये बातें


चालीस की उम्र एक ऐसी उम्र होती है जिस समय लोग शादी करके एक सेटेल लाइफ बिता रहे होते हैं और अपने करियर में भी वो काफी अच्छा कर रहे होते या फिर कहे वो काफी ज्यादा सफल हो चुके होते हैं। लेकिन कुछ लोगों के साथ ऐसा नहीं होता। उनकी लाइफ में हार्ट ब्रेक या डिवोर्स जैसी चीजों के कारण वो इस उम्र में आकर भी न तो खुश होते है और न ही अपनी हैप्पी लाइफ जी पाते है। और अगर वो इस उम्र में एक नए रिश्ते की शुरुआत करते है तो वो भी उनके लिए यह काफी ज्यादा मुश्किलों भरा होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योकि इस उम्र में एक रिश्ते में सिर्फ प्यार नहीं होता है, बल्कि और बहुत कुछ शामिल होता है। इस लिए लोगों को चालीस की उम्र के बाद एक नया रिश्ता शुरू करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। तो चलिए आज हम आपको बताएंगे इस उम्र में किसी नए रिलेशनशिप की शुरुआत करने में किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

और पढ़ें: इस हफ्ते सिनेमाघरों में ‘बेलबॉटम’ और ओटीटी प्लेटफार्म पर देख पाएंगे आप ये फिल्में और वेबसीरीज

डिवोर्स भी होता है पेचीदा: आपको बता दें कि आपका डिवोर्स हो चाहे न हो। लेकिन चालीस की उम्र के बाद किसी नए इंसान के साथ डेटिंग का आइडिया बहुत ज्यादा मुश्किल और भरोसा करने वाला भी सिद्ध हो सकता है। आपने देखा होगा कि कुछ लोग ऐसे भी होते है जो डिवोर्स के तुरंत बाद किसी और के साथ घूमने और बातें करने लगते हैं। लेकिन जिन लोगों के मन में अपने एक्स पार्टनर के लिए थोड़ी भी फीलिंग हो है तो वो उसके लिए परेशानी वाली वजह होती है।

किसी और के हिसाब से बदलना: चालीस की उम्र एक ऐसी उम्र है जब कोई भी इंसान अपनी पसंद और नापसंद को अच्छी तरह समझ चुका होता है, इस लिए  इस उम्र में किसी नए इंसान को अपनी लाइफ में आने देना या फिर उसके हिसाब से अपनी लाइफ को बदलना या फिर उसके हिसाब से खुद को बदलना बहुत ही ज्यादा मुश्किल हो जाता है। इसके साथ ही आपको नए रिश्ते में आने से पहले अपने एक्स हस्बैंड, वाइफ, बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड से दूरी बनानी चाहिए।

ऐज डिफरेंस: चालीस की उम्र के बाद अक्सर देखा जाता है कि महिलाओं में बच्चों की ख्वाहिश खत्म हो जाती है। जबकि इस उम्र के पुरुषों में बच्चे की चाहत बनी रहती है। इस लिए चालीस के बाद डेटिंग करने में ये भी एक परेशानी होती है। कई बार तो ये चीजें विपरीत भी हो जाती है। इस उम्र में अक्सर लोग अपने से कम उम्र के लोगों की ओर आकर्षित होते हैं, जिसके कारण दोनों की सोच और उम्र में बहुत अंतर होता है जिसके कारण ये परेशानी होने लगती है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button