भारत

मुबई में नेवी परीक्षण के दौरान मची भगदड़

मुंबई के मलाड में नेवी परीक्षण के दौरान भगदड़ मच गई। भगदड़ सुबह छह बजे नेवी बेस आएनएस हमला के बाहर हुई है।

सूत्रों  के अनुसार नेवी की भर्ती के लिए जरुरत से ज्यादा लोग आएं थे इसलिए ऐसा हुआ।  दरअसल भर्ती के लिए चार हजार उम्मीदवारों की पहुंचने की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन वहां चार की जगह 10 हजार आए थे।

malad-stampede_147340273650_650x425_090916120316

नेवी परीक्षण के दौरान मची भगदड़

सुबह जैसे ही नेवी बेस में जाने के लिए दरवाजा खुला गया तो उम्मीदवारों में अंदर जाने की होड़ मच गई।

इसी बीच भीड़ नियंत्रण खो बैठी भीड़ पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज कर दी। जिसके के बाद भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में करीब चार उम्मीदवार घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां जांच के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button