विदेश

श्रीलंका में बाढ़ के कहर से लोग परेशान…

तेज बारिश और बाढ़ के कारण श्रीलंका वासियों पर दुखों का कहर सा टूट पड़ा है। लगभग 200,000 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। राजधानी कोलंबो में भी बाढ़ और तेज हवा से स्थिति बहुत ही खराब हो चुकी है। राजधानी की ज्यादातर सड़के जलमग्न हो गई है। बाढ़ और तेज हवा के कारण अब-तक 8 लोगों की मौत हो गई है और 9 अब भी लापता हैं।

आपदा प्रबंधन के प्रवक्ता प्रदीप कोदिप्पिली ने कहा है कि लगातार बारिश, बाढ़ और जमीन धसने की वजह से देश के 25 प्रशासनिक जिलों में से 19 बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। 47,922 परिवार इसकी चपेट में आ चुके हैं।

sri-lanka-floods-evacuations

श्रीलंका में बाढ़

इसके साथ ही लगभग 134,446 लोगों को देश के अलग-अलग 170 इलाकों में सुरक्षित पहुंचाया गया है। अधिकारियों ने सूचित किया है कि कई इलाकों में जलस्तर अब भी बढ़ सकता है।

राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना ने सशस्त्र बल को जल्द से जल्द लोगों तक खाने के पैकेट और राहत सामग्री पहुंचने के आदेश दिए हैं।

एक अधिकारिक सूचना के अनुसार अभी लगभग 36 घंटों लगातार बारिश होती रहेगी। कम दबाव के कारण भारी बारिश हुई है जो कि अब दक्षिण भारत की तरफ मुड़ गई है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button