हॉट टॉपिक्स

Sri Lanka Economic crisis: श्रीलंका में महंगाई चरम पर, 1 कप चाय के लिए चुकाने पड़ रहे हैं 100 रूपए!

Sri Lanka Economic crisis: श्रीलंका में किन – किन चीजों पर बरसी है महंगाई की मार, यहाँ देखें पूरी लिस्ट


Highlights:

. श्रीलंका इकोनॉमिक क्राइसिस से गुजर रहा है।

. श्रीलंका में आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो रही है।

. श्रीलंका की आम जनता को रोजाना की जरूरतों की चीजों के लिए भारी संघर्ष करना पड़ रहा है।

मौजूदा स्थिति

Sri Lanka Economic crisis: श्रीलंका इकोनॉमिक क्राइसिस से गुजर रहा है, श्रीलंका एक सोव्रेन रिस्क को फेस कर रहा है। जब भी कोई सोव्रेन देश इस मर्ज पर आ जाए कि वो अपने लिए हुए कर्ज को वापस न कर सके वो सोव्रेन रिस्क कहलाता है। आपको बता दें कि श्रीलंका ने काफी लोन लिया है और उस पर बहुत कर्ज है। यहाँ सबसे बड़ी बात यह है कि श्रीलंका के पास फॉरेन रिजर्व नहीं है कि वो इस कर्ज को वापिस कर सके।

Read More- Pakistan Constitutional crisis: पाक मे एक बार फिर हाहाकार! 5 साल भी नहीं टिक पाती कोई भी सरकार

श्रीलंका के हालात ऐसे हो गए हैं कि इनफ्लेशन रेट 16.8 तक पहुँच गया है। यहाँ की मुख्य जनसंख्या डेली सरवाइवल पर है। आपको बता दें कि श्रीलंका के पास फरवरी अंत तक 2.31 बिलियन डॉलर था। श्रीलंका में आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो रही है। श्रीलंका की आम जनता को रोजाना की जरूरतों की चीजों के लिए भारी संघर्ष करना पड़ रहा है। देश के हालात ऐसे हो गये हैं कि देश का एक बड़ा वर्ग सरकार के खिलाफ प्रोटेस्ट कर रहा है। वहीं कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने प्रधानमंत्री महिंद्रा राजपक्षे का इस्तीफा सौंप दिया है। आपको बता दें कि देश के हालात दिन – ब – दिन और बिगड़ते ही जा रही हैं।

दरअसल श्रीलंका अभी 75 साल के सबसे गहरे आर्थिक संकट से गुजर रहा है। ऐतिहासिक मंदी और भयानक महंगाई ने आम जनता की हालत खराब कर रखी है। स्थिति ऐसी पैदा हो गई हैं कि वहाँ आपातकाल लगा दिया गया है। कर्फ्यू लगाने से लेकर सेना तैनात करने तक देश की हालत में कोई सुधार देखने के नहीं मिल रहा है। इससे लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लोग रोजमर्रा की चीज भी नहीं खरीद पा रहे हैं।

श्रीलंका में महंगाई दर 17 फीसदी को पार कर चुकी है। आपको बता दें कि, यह पूरे दक्षिण एशिया के किसी भी देश की महंगाई का सबसे भयानक स्तर है।

आइए एक नज़र डालते हैं श्रीलंका की महंगाई पर।

1. देश के हालत ऐसे हैं कि देश की जनता को 1 कप चाय के लिए 100 रुपए देने पड़ रहे हैं।

2. ब्रेड और दूध की कीमत भी आसमान छू रही है। ब्रेड के एक पैकेट की कीमत 150 रुपए है। दूध का पाउडर 1, 975 रुपए किलो बिक रहा है।

3. एलपीजी सिलेंडर के दाम सुनकर तो आप अपने दाँतो तले उँगली दबा देंगे। एक एलपीजी सिलेंडर 4, 119 रुपए में मिल रहा है।

4. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी भारी उछाल देखने को मिला है। पेट्रोल 254 रुपए लीटर और डीजल 176 रुपए लीटर बिक रहा है।

5. काली मिर्च की कीमत 287 रुपए से बढ़कर 710 रूपए हो गई है।

6. आलू के लिए आम जनता को 200 रुपए से अधिक चुकाने पड़ रहे हैं।

7. एक किलो चावल की कीमत 290 रुपए हो गई है।

8. श्रीलंका के बाजार में टमाटर 320 रुपए किलो बिक रहे हैं।

9. एक अंडा श्रीलंका में 30 रुपए में मिल रहा है।

10. सब्जियों की कीमत में ऐसा उछाल आय़ा है कि आपने न कभी सुना होगा और न ही देखा होगा। बैंगन की कीमत 240 रूपए, गाजर की कीमत 240 रूपए और प्याज की कीमत 170 रूपए पहुँच गई है।

एक नज़र डालते हैं श्रीलंका के हालात पर

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, श्रीलंका अभी 51 अरब डॉलर के कर्ज में है। 5 लाख लोग गरीबी की मार सह रहें हैं। 2.2 अरब आबादी के सामने बहुत बड़ा संकट आ खड़ा हुआ है। श्रीलंका की करेंसी एक महीने में 45 प्रतिशत गिर चुकी है। 1 डॉलर की कीमत 292.50 श्रीलंकाई रुपया गिर चुकी है।विदेशी मुद्रा भंडार की बात करें तो श्रीलंका के पास 2.36 अरब डॉलर बचे हैं। 70 प्रतिशत से अधिक विदेशी मुद्रा भंडार घट चुका है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button