पॉलिटिक्स

आज भी होता है महिलाओं के साथ भेदभाव : सोनिया गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज संसद में महिला दिवस की बधाई देते हुए समाज में महिलाओं से आगे आने की अपील की। सोनिया ने अपनी स्पीच में कहा कि समाज में बदलाव और सफलता के पीछे महिलाओं का बड़ा योगदान है।

महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव पर सोनिया ने अपनी चिंता व्यक्त की, जिसके लिए उन्होंने कहा भारत में महिलाएं प्रधानमंत्री बनी, राष्ट्रपति बनी और लोकसभा स्पीकर भी बनी.. लेकिन अभी भी महिलाओं के साथ भेदभाव होता आ रहा है।

sonia-gandhi

गांवो में रहने वाली एससी, एसटी महिलाएं आज भी अपने अधिकारों से वंचित हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पुरूष साथियों के साथ मिलकर इस भेदभाव को खत्म करने की कोशिश करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी याद दिलाया कि राजीव गांधी ने अपने कार्यकाल में महिलाओं को पंचायत राज में आरक्षण दिलवाने की शुरूआत की थी।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button