मनोरंजन

बॉयफैंड के साथ टाइम स्पेंड करती नजर आई सोनाक्षी सिन्हा

बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपने कथित बॉयफैंड बंटी सचदेव के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आ रही हैं।

बॉयफैंड के साथ टाइम स्पेंड करती नजर आई  सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी, बंटी और निर्वाण

जी हां, हाल ही में दोनों की एक-साथ मस्ती करते हुए एक फोटो सामने आई है, जोकि वायरल हो रही है। फोटो को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों एक-दूसरे की कंपनी को कितना इंजॉय करते हैं।

आपको बता दें, बंटी सोहेल खान के साले हैं। इस तस्वीर में सोनाक्षी और बंटी के साथ सोहेल के बड़े बेटे निर्वाण भी नजर आ रहे हैं।

बताया जाता है कि सोनाक्षी और बंटी के बीच डेटिंग के चर्चे 2012 में तब शुरू हुए, जब से उन्होंने उनकी इंडोर्समेंट डील को मैनेज करना शुरू किया। हालांकि, खुद सोनाक्षी या बंटी ने कभी अपने रिश्ते की बात कबूल नहीं की।

हाल ही में बंटी और सीमा अपनी मम्मी का 60वां जन्मदिन मनाते दिखे जहां सोनाक्षी मौजूद भी थीं।

Back to top button