भारत

चमत्कार! बर्फ के नीचे से 6 दिन बाद जीवित निकला जवान!

छह दिन पहले सियाचिन ग्लैशियर में हिमस्खलन होने के बाद भारतीय सेना के 10 जवान 25 फीट मोटी बर्फ के नीचे दब गए थे, आज उसी बर्फ के नीचे से चमत्कारिक रूप से एक जीवित जवान को बाहर निकाला गया है। जी हां, यह कोई चमत्कार से कम नही कि 6 दिन से 25 फीट मोटी बर्फ के नीचे दबे होने के बावजुद जीवित इंसान बाहर निकले।

avalanche_650x400_41454994592

समाचार एजेंसियों के अनुसार, सोमवार को लांस नायक हनमनथप्पा को बर्फ से बाहर जीवित निकाला गया, लेकिन अभी उनकी हालत गंभीर बना हुई है। उन्हें दिल्ली में सेना के अस्पताल रिचर्स एंड रेफरल में लाने की कोशिश की जा रही है।

Siachen-Miracle-

इससे तीन दिन पहले सेना ने हिमस्खलन की चपेट में आए अपने 10 जवानों के जीवित होने की आस ही छोड़ दी थी, शायद इसलिए ही रक्षामंत्री, प्रधानमंत्री सभी ने इन जवानों को पहले ही श्रद्धांजलि दे दी थी।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button