पॉलिटिक्स

‘डियर’ बोले जाने पर स्मृति ईरानी ने दिया भावुक जवाब

हमेशा से ट्विटर और फेसबुक के जरिये नेताओं का साथ टक्कर लेने वाली मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने एक बार फिर फेसबुक पर बिहार के एक नेता को आड़े हाथों लिया है।

बिहार के शिक्षामंत्री अशोक चौधरी ने कुछ दिनों पहले ही स्मृति ईरानी को ‘डियर’ कह कर संबोधित किया था। स्मृति ने कहा कि अशोक चौधरी जी आप कब से महिलाओं को ‘डियर’ कह कर पुकारने लगे।

वहीं दूसरी ओर अशोक ने जवाब में कहा है ‘यह अपमान के लिए ब्लकि सम्मान लिए कहा था।’ पेशेवर ईमेल ‘डियर’ शब्द के साथ शुरू होते हैं।

इस बात पर आज स्मृति ने फेसबुक पर एक लंबा चौड़े मैसेज के जरिए जवाब दिया है।

स्मृति ईरानी का मैसेज

स्मृति ने फेसबुक पर एक भावुक पोस्ट लिखा है ‘उनकी परवरिश एक मध्यवर्गीय परिवार मे हुई है। जहां हमेशा से लड़कियों को चुप रहने की सलाह दी जाती है। मध्यवर्गीय परिवार में जहां लड़कियां हर रोज स्कूल कॉलेज से सीधे घर आती थी। उन्हें सिखाया जाता था कि राह चलते उन्हें कभी भी लड़कों को पलटकर जवाब नहीं देना है क्योंकि उनका कुछ नहीं बिगडेगा। लोगों को इससे फर्क नहीं पड़ता था कि लड़कियो को कितना अपमानित करते थे। सवाल ये है कि लड़कियों को जवाब क्यों नहीं देना चाहिए? लड़कियों को चुप रहने को क्यों कहा जाता है?’

इन सारी बातों के पीछे स्मृति का इशारा बिहार के शिक्षामंत्री अशोक चौधरी पर था।

वहीं दूसरी ओर अशोक अपने बात पर डटे रहकर प्रधानमंत्री और आशा भोसले को इस शब्द से संबोधित करने का हवाला दे रहे हैं।

अशोक ने श्रममंत्री बंडारू दत्तात्रेय द्वारा स्मृति ईरानी को डियर कहने पर सवाल उठाते कहा कि वह इस मामले में ‘दोहरा रूख’ क्यों अपाना रही हैं।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at

info@oneworldnews.in

Back to top button