पॉलिटिक्स

बीजेपी नेता ब्रजपाल तेवतिया से मिलने पहुंच वीके सिंह

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में गृहमंत्री राजनाथ सिंह के करीबी बीजेपी नेता ब्रजपाल तेवतिया पर गुरुवार शाम को अज्ञात लोगों ने एके47 से 100 फायरिंग की। इस फायरिंग के दौरान तेवातिया उनके छह रक्षक भी घायल हुए है।

हमले के बाद तेवतिया को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में शिफ्ट किया गया। गोली लगने के कारण उनके शरीर से बहुत सारा खून बाहर निकाल गया। डॉक्टरो द्वारा किए गए ऑपरेशन मे गोलियां बाहर निकली है।

वहीं दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा और जनरल वीके सिंह उन्हें देखने के लिए आए। वीके सिंह ने बताया है कि अब उनकी हालत स्थिर है।

brijpal

ब्रजपाल तेवतिया

पुलिस का कहना है कि यह आपसी रंजिश का मामला हो सकता है। जिस फॉर्च्यूनर कार से तेवातिया पर हमला हुआ था। उस कल रात ही हिरासत में ले लिया गया था। इस बारे में बागपत जिले की महिला कांस्टेबल समेत कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। यह महिला कुख्यता राकेश हसनपुरिया की पत्नी है जिसका एनकांउटर हुआ था।

आपको बता दें अगले साल यूपी में विधानसभा चुनाव होने वाले है। कयास लगाए जा रहे थे कि बीजेपी तेवातिया को मुरादनगर विधानसभा से चुनाव लड़वा सकती है। लेकिन उससे पहले इस प्रकार की घटना एक बार फिर यूपी में गुंडेराज के सच को उजागर कर रही है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at

info@oneworldnews.in

Back to top button