लाइफस्टाइल

Side Effects Aluminium Utensils: जानें उन फूड आइटम्स के बारे में जिन्हें एल्युमीनियम के बर्तन में भूलकर भी नहीं पकाना चाहिए

Side Effects Aluminium Utensils: जानें एल्युमीनियम के बर्तन में खाना पकाने के नुकसान


Side Effects Aluminium Utensils: आज के समय में अक्सर लोग अपने मोटापे से परेशान होते है जिसका मुख्य कारण होता है उनका खान पान और उनका लाइफस्टाइल। बता दें कि अच्छी सेहत के लिए हमारा अच्छा खान पान बहुत जरूरी होता है। आप क्या खा रहे है किस तेल में पका रहे हैं, किस बर्तन में पका रहे हैं, इस बात पर भी आपको पूरा ध्यान रखना चाहिए। कई बार हमारी एक गलती हमारे लिए और हमारे परिवार वालों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। आपने देखा होगा कि आज के समय में अक्सर घरों में खाना पकाने के लिए एल्युमीनियम के बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन क्या आपको पता है एल्युमीनियम के बर्तनों में पकाने से हमारी सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं। इससे हमें पेट से संबंधित समस्याओं के अलावा लिवर की खराबी, कैंसर जैसी कई खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं। आज हम देखते हैं कि ज्यादातर घरों में खाना एल्युमीनियम के बर्तनों में ही बनाया जाता है लेकिन आपको बता दें कि बहुत सी ऐसी चीजें हैं, जिन्हें एल्युमीनियम के बर्तनों में पकाने से बचना चाहिए क्योंकि ये एसिडिक फूड्स के साथ रिएक्ट करते हैं। तो चलिए आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताते है।

Side Effects Aluminium Utensils

एल्युमीनियम के बर्तन में न पकाएं ये चीजें

1. बता दें कि एल्युमीनियम सिरके के साथ बहुत तेजी से रिएक्ट करता है। जो की हमारे शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा हानिकारक साबित हो सकता है। इसलिए हमेशा कोशिश करें कि आप सिरके की डिश को या तो कांच के या फिर चीनी मिट्टी के बर्तनों में ही पकायें और रखें भी।

2. आपको हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि टमाटर की ग्रेवी या सॉस को एल्युमीनियम के बर्तनों में बिल्कुल भी नहीं पकाना चाहिए। क्योंकि टमाटर एसिडिक नेचर का होता है और ये एल्युमीनियम के बर्तन में पकाने के कारण रिएक्ट करता है इससे कई बार इसका स्वाद भी बिगड़ जाता है।

Side Effects Aluminium Utensils

3. बता दें कि एक्सपर्ट्स के मुताबिक एल्युमीनियम सिरके के साथ बहुत तेजी से रिएक्ट करता है। यह हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इस लिए आपको सिरके की डिश को कांच के या चीनी मिट्टी के बर्तनों में रखना चाहिए।

Wedding Shopping: मुंबई की वो जगहें जहाँ आपको मिलेंगे शादी के लिए बेस्ट Outfits

जाने एल्युमीनियम के बर्तनों में खाना पकाने के नुकसान

1. एक्सपर्ट्स के मुताबिक एल्युमीनियम के बर्तनों में रोजाना खाना पकाकर खाने से हमारी बॉडी में 4 से 5 मिलीग्राम एल्युमीनियम जाता है। जो हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आपने देखा होगा कि एल्युमीनियम के बर्तन में पकाएं गए खाने का रंग और स्वाद दोनों ही बदल जाता है। इसलिए आपको कोशिश करनी चाहिए इसका इस्तेमाल कम से कम करें।

2. एक्सपर्ट्स के मुताबिक रोजाना एल्युमीनियम के बर्तनों मे पका खाना खाने से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं जैसे लीवर की खराबी, हड्डियों की कमजोरी या फिर किडनी संबंधी रोग। इसके साथ ही इससे आपका नर्वस सिस्टम भी प्रभावित हो सकता है। जिसके कारण हमारी तंत्रिकाएं ठीक से काम नहीं कर पाती।

Ketogenic diet: अगर आप भी कम करना चाहते है अपना वजन, तो टॉय करें ये कीटो रेसिपीज

3. एक्सपर्ट्स के मुताबिक एल्युमीनियम एक हार्ड धातु है जो हमारी बॉडी को धीरे धीरे जमने लगता है। इतना ही नहीं यह हमारे मेटाबॉलिज्म को भी कमजोर करता है। साथ ही साथ ये हमारे लिवर को भी डैमेज करता है। आपको बता दें कि यह हमारे लिवर में लगे फिल्टर को भी कमजोर करने का काम करता है, इसके कारण एल्युमीनियम की मात्रा तेजी से हमारे शरीर के आंतों से होते हुए हमारी बॉडी के कई हिस्सों में फैल जाती है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button