हॉट टॉपिक्स

Shukra Rashi Parivartan 2022: 11 नवंबर से चमकेगा इन तीन राशियों का सितारा, करियर से लेकर लव लाइफ में होगी तरक्की

Shukra Rashi Parivartan 2022: शुक्र के गोचर से इन तीन राशियों की खुलने वाली है किस्मत, जानें आपके तारें क्या कहते हैं

Highlights –

  • वैदिक पंचांग के अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन और नक्षत्र बदलते रहते हैं।
  • इस बदलाव से लोगों के जीवन में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलता है।
  • यह बदलाव किसी व्यक्ति के लिए शुभ साबित होता है तो किसी के लिए अशुभ।
  • आपको बता दें कि 11 नवंबर को भौतिक सुख और वैभव के दाता शुक्र ग्रह वृश्चिक राशि में गोचर करने जा रहे हैं।

Shukra Rashi Parivartan 2022 : वैदिक पंचांग के अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन और नक्षत्र बदलते रहते हैं। इस बदलाव से लोगों के जीवन में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलता है।

यह बदलाव किसी व्यक्ति के लिए शुभ साबित होता है तो किसी के लिए अशुभ।

आपको बता दें कि 11 नवंबर को भौतिक सुख और वैभव के दाता शुक्र ग्रह वृश्चिक राशि में गोचर करने जा रहे हैं। शुक्र का यह गोचर 3 राशि के जातकों के लिए शुभ फलदायी साबित हो सकता है। उन राशि के लोगों को जीवन में बेहद प्रभावी फल मिलने वाला है।

इस आर्टिकल में हम आपको उन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं उन्हें इस शुक्र गोचर से फायदा होने वाला है।

तुला राशि – शुक्र ग्रह का गोचर तुला राशि वालों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से दूसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे धन और वाणी का स्थान माना जाता है।

इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही व्यापार या अन्य जगह लंबे समय के निवेश करना चाहते हैं तो यह अवधि आपके लिए बेहद अनुकूल साबित हो सकती है।

वहीं जिन लोगों का करियर वाणी के क्षेत्र से जुड़ा हुआ है जैसे- मीडिया, फिल्म, शिक्षा, उन लोगों को करियर शानदार साबित हो सकता है। इस अवधि में आपका धन पक्ष मजबूत होता देखा जाएगा। आपकी आमदनी के स्रोतों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है।

सिंह राशि : सिंह राशि के लिए शुक्र ग्रह का गोचर आर्थिक रूप से मजबूत साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र आपकी राशि से चतुर्थ भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे भौतिक सुख और माता का भाव कहा जाता है। इस समय आपको राज सत्ता की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस समय आप वाहन और प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। इतना ही नहीं इस अवधि में आपकी कोई गुप्त इच्छाएं पूरी हो सकती है। अगर आप बेरोजगार हैं तो आपको नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है।

वृष राशि : शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन वृष राशि के जातकों को लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में शुक्र ग्रह सातवें भाव में संचरण करने जा रहे हैं। जिसे वैवाहिक जीवन और पार्टनरशिप का भाव कहा जाता है।

Read more: 5 Fruits help reducing cholesterol: हार्ट अटैक से बचना है तो सेवन करें ये 5 फल, शरीर में नहीं जमने देंगे खराब कोलेस्ट्रॉल

इसलिए इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही इस दौरान आप साझेदारी का काम शुरू भी कर सकते हैं। वहीं इस समय आपको जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही तालमेल भी अच्छा रहेगा। क्योंकि वृष राशि के स्वामी खुद शुक्र ग्रह हैं और शुक्र ग्रह को वैवाहिक जीवन का कारक माना जाता है।

वैदिक ज्योतिष शास्त्रों में शुक्र को प्रेम, सुख – समृद्धि , धन व ऐश्वर्य आदि का कारक माना गया है। शुक्र करीब 23 दिनों में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं।

शुक्र ने 18 अक्टूबर 2022, मंगलवार को रात 09 बजकर 24 मिनट पर तुला राशि पर प्रवेश कर चुके हैं। इससे पहले शुक्र अपनी नीच राशि कन्या में थे। अब शुक्र 11 नवंबर रात 08 बजकर 20 मिनट पर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button