लाइफस्टाइल

Shani Dev in Dream: जाने ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सपने में शनि देव दिखने का क्या मतलब होता है

Shani Dev in Dream: अगर आपको भी सपने में दिखते है शनि देव, तो हो जाएं सावधान

  • जाने क्या मतलब होता है शनि देव को सपने में देखने का
  • पूजा करते हुए शनि देव
  • हाथी पर बैठे हुए शनि देव
  • शनि देव का आशीर्वाद की मुद्रा में दिखना

Shani Dev in Dream: हमारे ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन में शनि देव का विशेष महत्व होता है। ये बात तो आप जानते ही होंगे की शनि को न्याय का देवता भी कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जो व्यक्ति जैसे कर्म करता हैं उससे उसके कर्मों के अनुरूप ही शनि देव परिणाम देते हैं फिर चाहे वो कर्म अच्छे हों या बुरे, आपको फल अपने कर्मों के अनुसार ही मिलता है। इतना ही नहीं इसके साथ ही बता दें कि मनुष्य जो सपने देखता है वह भी उनके लिए बहुत मायने रखते है क्योंकि सपने किसी भी व्यक्ति के भविष्य में घटित होने वाली घटनाओं के संकेत देते हैं। अगर किसी व्यक्ति को सपने में शनि देव दिखाई देते हैं तो उसका क्या अर्थ होता है इस विषय में अधिक जानकारी पाने के लिए इसके बारे में विस्तार से जानते है।

जाने क्या मतलब होता है शनि देव को सपने में देखने का

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति को सपने में शनि देव गिद्ध पर बैठे हुए दिखाई देते हैं तो इसका मतलब अशुभ होता है। इससे व्यक्ति के जीवन में नेगेटिविटी कई गुना बढ़ जाती है। साथ ही साथ आपको अशुभ समाचार भी प्राप्त हो सकता है और अगर किसी व्यक्ति को सपने में शनि देव कौवे पर बैठे दिखाई देते हैं, तो इससे भी अशुभ सपना माना जाता है। ये सपना व्यक्ति को उसके जीवन में मुश्किलों का सामना करने का संकेत देता है।

Read more: Tips For Bachelor Party: अगर आप भी शादी से पहले करना चाहते है बैचलरेट पार्टी, तो इन टिप्‍स के साथ करें पार्टी का प्‍लान

पूजा करते हुए शनि देव

अगर किसी व्यक्ति को सपने में शनि देव पूजा करते हुए दिखाई देते हैं तो यह सपना उस व्यक्ति को सामान्य फल देता है। यह सपना व्यक्ति को शुभ और अशुभ दोनों तरह के फल प्रदान कर सकता है। यदि आपको भी यह सपना आ रहा है तो शनिवार के दिन शनि चालीसा का पाठ करके इससे लाभान्वित हो सकते है।

हाथी पर बैठे हुए शनि देव

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति को सपने में शनि देव हाथी पर बैठे हुए दिखाई देते हैं तो उस व्यक्ति के लिए यह सपना बेहद शुभ माना जाएगा। इस सपने से ऐसे लोगों के जीवन में सुख समृद्धि आती है साथ ही जीवन में तरक्की होने वाली होती है और धन लाभ के योग भी बनते है।

Read more: Bhediya Review: थ्रील पसंद है तो जरूर देखें, लेकिन प्लाट कर सकता है कन्फ्यूज!

शनि देव का आशीर्वाद की मुद्रा में दिखना

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आपको सपने में शनि देव आशीर्वाद की मुद्रा में दिखाई देते हैं तो समझ जाए कि आपके सभी कष्टों का जल्द ही निवारण होने वाला है। और अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है तो आपको उससे भी जल्द ही निवारण मिलने वाला है साथ ही साथ आपको नौकरी या व्यापार में भी पूर्ण लाभ मिलेगा। इस सपने का मतलब आपको नौकरी में मिलने वाले प्रमोशन से भी हो सकता है।

सपने में आपका किसी भी रूप में शनिदेव का दिखना आपके आने वाले जीवन के लिए मिले-जुले फल दे सकता है। ज्योतिष शास्त्र की माने तो ऐसे किसी भी सपने से आपको परेशान होने के बजाय शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय आजमाने चाहिए।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button