लाइफस्टाइल

Shani Astrology 2022 इन 5 राशियों पर शनि देव 23 अक्टूबर से होने वाले हैं मेहरबान, खुल जाएगी सोई किस्मत

Shani Astrology 2022 : 23 अक्टूबर से शनिदेव लाने वाले हैं इन 5 राशियों के जीवन में खुशहाली, देखें कहीं वो आप तो नहीं


Highlights –

. ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को न्याय का देवता माना गया है।

. मान्यता है कि शनिदेव जातक को उसके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं।

.  23 अक्टूबर, शुक्रवार को शनि ग्रह की चाल में परिवर्तन होगा। शनि वर्तमान में मकर राशि में वक्री अवस्था में हैं।

Shani Astrology : कई भारतीय मानक ग्रंथों में इसकी पुष्टि होती है कि भारतवर्ष ने सम्पूर्ण विश्व के कल्याण के खातिर ज्योतिष के अद्वितीय ज्ञान को विकसित किया। मानव जीवन में घटने वाली घटनाएं सुख-दुःख की बड़ी सटीक जानकारी देकर उन्हें आने वाले दुःखद समय से बचाने का भरपूर प्रयास भी करता है। ज्योतिष शास्त्र के द्वारा न केवल ब्राह्माण्ड में घटने वाली घटनाओं का सटीक पता चल सकता है इसके अलावा व्यक्ति के जीवन में कब कहाँ कैसी घटना घटित होने वाली है, उसका भी सही पता लगाने की शक्ति ज्योतिष शास्त्र में ही हैं।

इसको “कालाश्रितं ज्ञानं” भी कहा जाता है। अर्थात् जो हमारे शुभ  समय का ज्ञान कराएं वही ज्योतिष शास्त्र है। आज मानव जीवन में रोग, तनाव, निराशा, जल्दबाजी, असंतोष समाज व परिवार की उपेक्षा जैसे गुणों में निरन्तर वृद्धि इसका संकेत देती हैं कि व्यक्ति अपने शुभाशुभ प्रभावों से अपनी हठवादिता के कारण परिचित ही नहीं हो   पाता है। जिससे वह कई प्रकार के दुःखों से पीड़ित रहता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 🚩🙏 Shani Dev Maharaj 🚩🙏 (@shani_dev_bhagt)

ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को न्याय का देवता माना गया है। मान्यता है कि शनिदेव जातक को उसके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। 23 अक्टूबर, शुक्रवार को शनि ग्रह की चाल में परिवर्तन होगा। शनि वर्तमान में मकर राशि में वक्री अवस्था में हैं। 23 अक्टूबर को शनि मार्गी हो जाएंगे। प्राच्य विद्याओं की जननी भारत भूमि में ज्योतिष का उद्भव व विकास आज से कई हजारों वर्ष पूर्व ही हो चुका था।

किसी ग्रह की मार्गी चाल का अर्थ उसकी सीधी चाल से है। जानें शनि की मार्गी चाल से किन राशियों के आएंगे अच्छे दिन-

मेष- शनि मेष राशि के दशम भाव में संचरण कर रहे हैं। शनि की इस अवस्था का लाभ व्यापारी वर्ग को मिलेगा। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को नए अवसरों की प्राप्ति होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा और धन लाभ के योग बनेंगे। विद्यार्थियों को थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है।

कर्क- कर्क राशि के सातवें भाव में शनि मार्गी होंगे। इसके प्रभाव से आपके जीवन की परेशानियां खत्म होंगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।


तुला- तुला राशि के चौथे भाव में शनि मार्गी होंगे। इस राशि के जातकों की आय में वृद्धि संभव है। आर्थिक उन्नति के योग बनेंगे। संतान की ओर से खुशखबरी मिल सकती है।

वृश्चिक- शनि के मार्गी होने का लाभ वृश्चिक राशि वालों को भी मिलेगा। इस दौरान आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत शुभ रहेगी। निवेश का लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आपके अच्छे दिन आने के पूरे रास्ते तैयार हो रहे हैं।

मीन- मीन राशि वालों के लिए शनि का मार्गी होना जीवन में खुशियों की सौगात ला सकता है। इस दौरान आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। नौकरी व व्यापार दोनों में ही सफलता हासिल हो सकती है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button